herzindagi
paint for house  to keep home cool

घर में कराएं इन रंगों का पेंट, रहेगा ठंडा

गर्मियों के मौसम की शुरुआत के साथ ही हम सभी घर को ठंडा रखने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाने लग जाते हैं। इस आर्टिकल में भी हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-03-23, 18:11 IST

गर्मियों के मौसम की सबसे बड़ी समस्या यही होती है कि घर बहुत गर्म होने लग जाता है। एसी और कूलर जैसे ही बंद होते हैं घर गर्म होने लग जाता है। ऐसे में हम आज आपको बताने वाले हैं कुछ हैक्स जो आपके घर को गर्म रखने में मदद कर सकते हैं। दरअसल आपके घर की दीवारों का पेंट भी घर को ठंडा रखने में मदद कर सकता है। आप कहेंगे वो कैसे? तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल में।

क्यों ना चुने डार्क रंग

light colour

आपने अक्सर लोगों को गर्मियों में ब्लैक कपड़े ना पहनने की सलाह देते हुए देखा होगा। कपड़ों की तरह की घर की दीवारों के लिए भी डार्क कलर ठीक नहीं है। अगर आप गाढ़े रंग दीवारों पर करवा लेंगे तो इससे वो हिट अब्सॉर्ब करेंगे। ऐसा करने पर घर और ज्यादा गर्म होगा।

इसे भी पढ़ेंःसफाई के नाम से आता है आलस? बिना मेहनत इन टिप्स से घर को रखें साफ

हल्के रंगों का करें चुनाव

डार्क रंग का चुनाव करने से अच्छा है कि आप गर्मियों के मौसम के लिए हल्के रंग को चूज करें। हल्के रंगों में गर्मी नहीं समाती है जिससे घर ठंडा रहता है। इसके साथ-साथ हल्के रंग आंखों को भी ठंडक देते हैं जिस वजह से हमें गर्मी कम लगती है।

किन रंगों को चुन सकते हैं आप

choose light colour for house

  • घर को बड़ा दिखाने के लिए और गर्मी से बचाने के लिए सफेद रंग सबसे अच्छा है। ऐसे में अगर आप पेंट कराने का प्लान बना रहे हैं तो सफेद रंग चुन सकते हैं।
  • सफेद के अलावा किसी भी रंग की लाइट शेड को भी आप घर ठंडा रखने के लिए यूज कर सकते हैं।

पर्दो का भी रखें ध्यान

खुद के कपड़ों और दीवारों के रंग के साथ-साथ पर्दों पर भी यही नियम लागू होता है। घर को ज्यादा से ज्यादा ठंडा रखने के लिए गर्मियों में हल्के रंग के पर्दे लगाएं।

इसे भी पढ़ेंःघर को नेचुरल तरीके से ठंडा रखने के लिए अपनाएं ये टिप्‍स

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Photo Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।