ठंड में टंकी का पानी गर्म रखने का देसी जुगाड़! अपनाएं ये आसान ट्रिक, नहाना हो जाएगा आसान

ठंड के माैसम में सुबह-सुबह नहाना किसी चुनौती से कम नहीं लगता है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि टंकी का पानी बर्फ जैसा ठंडा होता है। हम सब जानते हैं कि इस ठंडे पानी को गर्म करने के लिए गीजर या इलेक्ट्रिक रॉड की जरूरत पड़ती है, लेकिन कई बार ये महंगे हो सकते हैं। इससे बिजली का बिल भी ज्यादा आता है। वहीं हर किसी के पास ये मौजूद नहीं होता है।
अगर आप भी ठंडी के मौसम में इस समस्या से जूझ रही हैं, तो अब चिंता करना छोड़ दीजिए। हम आपको कुछ आसान और देसी जुगाड़ बताने जा रहे हैं, जो कड़ाके की ठंड में भी टंकी के पानी को गर्म रखेगी। इसे करने के लिए आपको किसी खास या महंगी चीज की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। बस ये आसान से ट्रिक अपनाइए और देखिए कैसे आपकी टंकी का पानी थोड़ा गरम बना रहता है। इसके बाद, ठंड में नहाना आपके लिए आसान हो जाएगा। आइए उन देसी जुगाड़ के बारे में जानते हैं-
-1762424415117.jpg)
थर्माकोल शीट
अगर संभव हो तो आप बड़ी सी थर्माकोल शीट (जो अक्सर पैकिंग में आती हैं) को पानी की टंकी के चारों ओर और ऊपर भी चिपका सकती हैं। थर्माकोल एक बेहतरीन इंसुलेटर होता है। ये टंकी के अंदर के पानी की गर्मी को बाहर निकलने से रोकता है और बाहर की ठंडक को अंदर आने से रोकता है। ये ठीक वैसे ही काम करता है जैसे स्वेटर हमें गर्म रखता है। इससे आपकी टंकी का पानी सुबह भी उतना ठंडा नहीं होगा जितना बिना ढके होता है।
बबल रैप
बबल रैप भी टंकी के पानी को गर्म रखने में आपकी मदद कर सकता है। टंकी को कई लेयर वाले बबल रैप से लपेटना भी एक सस्ता और अच्छा तरीका है। बबल रैप के बीच की हवा पानी को ठंडा होने से रोकती है। इससे टंकी का पानी गरम बना रहता है। हर हफ्ते आप इस शीट को बदलती रहें।
-1762424489021.jpg)
ओस से करें बचाव
सर्दियों में जरूरी है कि रात को पड़ने वाली ओस और तेज ठंडी हवा से टंकी को कवर करें। यही पानी को सबसे ज्यादा ठंडा करती है। इसके लिए आप टंकी के ऊपर टीन की छत, लकड़ी का शेड या तिरपाल लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में घर को बनाएं cozy, इन नेचुरल टिप्स से कंबल और रजाई को रखें फ्रेश; आएगी अच्छी नींद
तो इन ट्रिक्स से आप भी ठंड में टंकी के पानी को गर्म रख सकती हैं। ये बहुत ही आसान और सस्ते घरेलू तरीके हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।