दीपावली के त्यौहार में विशेष तौर पर माता लक्ष्मी का पूजन करने का विधान है। इस दिन भक्त जन माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। पूरी रात माता की आराधना और दीपक प्रज्ज्वलित करके आरती करना जैसे जतन तो भक्तजन करते ही हैं। इसके अलावा प्रसाद में भी कई तरह की वस्तुएं मां लक्ष्मी को अर्पित की जाती हैं। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी अपने भक्तजनों के कष्टों के निवारण के लिए घर में आती हैं और उनके द्वारा अर्पित किये प्रसाद का भोग ग्रहण करती हैं। वैसे तो लोग माता लक्ष्मी को अलग-अलग तरह के प्रसाद अर्पित करते हैं। लेकिन कुछ विशेष चीज़ों का भोग माता को अत्यंत प्रसन्न करता है और भोग अर्पित करने वाले भक्त पर माता की विशेष कृपा होती है। आइए आपको बताते है कि दिवाली पूजन में मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए किस तरह के भोग अर्पित करने चाहिए -
लक्ष्मी माता का प्रिय फल नारियल को माना जाता है। इसलिए नारियल से बने लड्डू, मिठाई या फिर कच्चा नारियल दिवाली की पूजा में प्रसाद के रूप में माता लक्ष्मी को अर्पित करें। ऐसा करने से मां की कृपा दृष्टि तो प्राप्त होगी ही साथ घर धन धान्य से भर जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें : Diwali 2020: पंडित जी से जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
हिन्दू धर्म में बताया गया है के मां लक्ष्मी की उत्पत्ति जल से हुई थी और मखाना भी पानी में ही उगता है। यही कारण है कि मखाना लक्ष्मी मां को बहुत अधिक पसंद है। यदि आप भी दिवाली पूजन में माता लक्ष्मी को भोग लगाकर प्रसन्न करना चाहती हैं तो मखाने से बनी सामग्रियों को प्रसाद के रूप में अर्पित करें। मान्यता यह भी है कि मखाना पानी में एक कठोर आवरण में बढ़ता है और इसलिए यह हर तरह से शुद्ध और पवित्र होता है।
मां लक्ष्मी को बताशे का भोग लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। भोग के रूप में बताशा चढाने से लक्ष्मी मां को प्रसन्न करके उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है। इसलिए दिवाली पूजन के दौरान भोग में बताशा जरूर अर्पित करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें : Diwali 2020 : दिवाली के दिन अमावस्या तिथि का क्या है महत्त्व
दिवाली के दिन देवी मां को खीर का भोग लगाना काफी पुण्यदायी माना गया है। कहा जाता है कि खीर मां के सर्वप्रिय भोजन में से एक है। विशेष तौर पर दिवाली पूजन के दौरान लक्ष्मी मां को खीर का भोग अर्पित करने से मां प्रसन्न होकर घर को धन धान्य से भर देती हैं।
दिवाली पूजन में मां लक्ष्मी को पान का भोग अवश्य लगाया जाता है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि पान व सुपाड़ी अत्यंत शुभ होते हैं। इसलिए भोग के रूप में पान अर्पित कर माता की विशेष कृपा पाई जा सकती है। यही नहीं पान के पत्ते का हर तरह के पूजन में इस्तेमाल किया जाता है। इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। दिवाली पूजन में पान का पत्ता माता लक्ष्मी को अवश्य अर्पित करें।
दही विशेष रूप से विष्णु जी को अत्यंत प्रिय है और विष्णु जी की अर्धांगिनी होने के कारण ये माता लक्ष्मी के सर्वप्रिय भोजन में से एक है। खासतौर से गाय के दूध से बनाए गए दही का भोग लगाने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा हासिल की जा सकती है। दही का चरणामृत भोग लगाने के बाद घर के सभी सदस्यों को प्रसाद के रूप में बांटें, इससे शुभ फल प्राप्त होता है।
इसे जरूर पढ़ें : ब्रेस्ट कैंसर का जल्द पता कैसे लगाएं? एक्सपर्ट से जानें
इस तरह यहां बताई गयी सभी वस्तुओं का भोग लगाने से माता लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न हो जाती हैं और भक्तों पर विशेष कृपा बरसाती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: free pik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।