
कार्तिक पूर्णिमा का दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सबसे शक्तिशाली और पवित्र माना जाता है। इस दिन देवता पृथ्वी पर आते हैं और भगवान विष्णु की विशेष पूजा होती है। इसलिए, कार्तिक पूर्णिमा की पूजा के दौरान मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने और उनकी अखंड कृपा प्राप्त करने के लिए विशेष स्तुतियों का पाठ करना अत्यंत फलदायी होता है। इन स्तुतियों के शुद्ध उच्चारण और गहरे भाव से पाठ करने पर घर में सुख, सौभाग्य और धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती और लक्ष्मी जी उस घर को छोड़कर नहीं जातीं। ऐसे में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि वृंदावन के दिन मां लक्ष्मी की कौन सी स्तुति करें और क्या हैं उससे जुड़े लाभ।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की स्तुति करना सबसे शक्तिशाली और प्राचीन तरीका है। ये स्तुति केवल कविताएं नहीं हैं, बल्कि ये मंत्रों का समूह हैं जो सकारात्मक ऊर्जा पैदा करते हैं।
जब आप सच्चे मन से इन स्तुतियों का पाठ करते हैं तो आप मां लक्ष्मी को अपने घर में स्थायी रूप से निवास करने के लिए आमंत्रित करते हैं। इसके प्रभाव से घर में आने वाले धन में बरकत होती है, आर्थिक संकट दूर होते हैं और जीवन में सुख-सौभाग्य और समृद्धि हमेशा बनी रहती है।

आदि लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु परब्रह्म स्वरूपिणि।
यशो देहि धनं देहि सर्व कामांश्च देहि मे।।1।।
संतान लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु पुत्र-पौत्र प्रदायिनि।
पुत्रां देहि धनं देहि सर्व कामांश्च देहि मे।।2।।
विद्या लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु ब्रह्म विद्या स्वरूपिणि।
विद्यां देहि कलां देहि सर्व कामांश्च देहि मे।।3।।
धन लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु सर्व दारिद्र्य नाशिनि।
धनं देहि श्रियं देहि सर्व कामांश्च देहि मे।।4।।
धान्य लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु सर्वाभरण भूषिते।
धान्यं देहि धनं देहि सर्व कामांश्च देहि मे।।5।।
मेधा लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु कलि कल्मष नाशिनि।
प्रज्ञां देहि श्रियं देहि सर्व कामांश्च देहि मे।।6।।
गज लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु सर्वदेव स्वरूपिणि।
अश्वांश गोकुलं देहि सर्व कामांश्च देहि मे।।7।।
धीर लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु पराशक्ति स्वरूपिणि।
वीर्यं देहि बलं देहि सर्व कामांश्च देहि मे।।8।।
यह भी पढ़ें: Kartik Purnima 2025 Upay: कार्तिक पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय, घर से कभी नहीं जाएंगी लक्ष्मी
जय लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु सर्व कार्य जयप्रदे।
जयं देहि शुभं देहि सर्व कामांश्च देहि मे।।9।।
भाग्य लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु सौमाङ्गल्य विवर्धिनि।
भाग्यं देहि श्रियं देहि सर्व कामांश्च देहि मे।।10।।
कीर्ति लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु विष्णुवक्ष स्थल स्थिते।
कीर्तिं देहि श्रियं देहि सर्व कामांश्च देहि मे।।11।।
आरोग्य लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु सर्व रोग निवारणि।
आयुर्देहि श्रियं देहि सर्व कामांश्च देहि मे।।12।।
सिद्ध लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु सर्व सिद्धि प्रदायिनि।
सिद्धिं देहि श्रियं देहि सर्व कामांश्च देहि मे।।13।।
सौन्दर्य लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु सर्वालङ्कार शोभिते।
रूपं देहि श्रियं देहि सर्व कामांश्च देहि मे।।14।।
साम्राज्य लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु भुक्ति मुक्ति प्रदायिनि।
मोक्षं देहि श्रियं देहि सर्व कामांश्च देहि मे।।15।।
मङ्गले मङ्गलाधारे माङ्गल्ये मङ्गल प्रदे।
मङ्गलार्थं मङ्गलेशि माङ्गल्यं देहि मे सदा।।16।।
सर्व मङ्गल माङ्गल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्रयम्बके देवि नारायणि नमोऽस्तुते।।17।।
शुभं भवतु कल्याणी आयुरारोग्य संपदाम्।
कार्तिक पूर्णिमा को मां लक्ष्मी की पूजा के लिए बहुत पवित्र माना जाता है। इस दिन उनकी स्तुति करने से मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती हैं। इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपके घर में धन का आगमन बढ़ता है। आय के नए स्रोत खुलते हैं और आपको व्यापार या नौकरी में प्रगति मिलती है। स्तुति के प्रभाव से आपकी तिजोरी हमेशा भरी रहती है और आपको कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता।
मां लक्ष्मी केवल धन की देवी नहीं हैं, बल्कि वे सौभाग्य और समृद्धि भी प्रदान करती हैं। स्तुति का पाठ करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मकता दूर होती है। इससे घर के सदस्यों के बीच प्रेम और शांति बनी रहती है। मां लक्ष्मी की कृपा से जो धन आता है, वह टिकाऊ होता है, यानी वह सही जगह पर खर्च होता है और घर में बरकत बनी रहती है। यह स्तुति आपके परिवार के संपूर्ण कल्याण का मार्ग खोलती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की स्तुति करने से जाने-अनजाने में किए गए पाप कर्मों का नाश होता है। 'श्री सूक्त' जैसे पाठ का संबंध हमारे प्रारब्ध से भी होता है और यह बुरे कर्मों के प्रभाव को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, स्तुति सच्चे मन से करने पर मां लक्ष्मी आपकी सभी शुभ मनोकामनाएं पूरी करती हैं और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता और संतुष्टि प्रदान करती हैं।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।