हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह का पहला प्रदोष व्रत और यह इस साल का आखिरी गुरु प्रदोष व्रत 28 नवंबर को है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने की मान्यता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन जो व्यक्ति शिव जी की पूजा करता है, उसकी सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और धन-धान्य में वृद्धि होती है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति प्रदोष व्रत रखता है। उसे सुख-सौभाग्य के साथ-साथ सफलता की भी प्राप्ति होती है। अब ऐसे में अगर आप भगवान शिव की पूजा कर रहे हैं, तो इस दिन उन्हें कौन से रंग का चंदन लगाने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
भगवान शिव को चढ़ाएं सफेद चंदन
भगवान शिव को सफेद चंदन लगाना बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। ऐसा कहा जाता भगवान शिव को सफेद चंदन लगाने से व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। आपको बता दें, सफेद चंदन को शिव तत्व का प्रतिनिधित्व करने वाला माना जाता है। यह शीतलता, शांति और पवित्रता का प्रतीक है। ऐसी मान्यता है कि सफेद चंदन भगवान शिव को लगाने से जातकों को मानसिक शांति मिलती है।
भगवान शिव को चढ़ाएं पीला चंदन
पीला रंग सूर्य का प्रतिनिधित्व करता है और यह सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। शिवलिंग पर पीला चंदन चढ़ाने से व्यक्ति को बुरी शक्तियों से छुटकारा मिल जाता है। पीले रंग का चंदन भगवान शिव को अर्पित करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके अलावा व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि होती है।
इसे जरूर पढ़ें - घर की सुख समृद्धि के लिए भगवान शिव को भूलकर भी न चढ़ाएं ये 10 चीज़ें
भगवान शिव को चंदन लगाने का महत्व क्या है?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कहते हैं कि भगवान शिव को चंदन लगाने से जातकों पर भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है और जीवन में सुख-शांति का वातावरण बना रहता है। कहते हैं कि अगर किसी व्यक्ति को मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और मन भी शांत नहीं रहता है, तो भगवान शिव को विशेषकर सोमवार के दिन चंदन लगाने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होती है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रहदोष है, तो भगवान शिव को चंदन का लेप लगाकर जलाभिषेक जरूर करना चाहिए। इससे लाभ हो सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों