Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:34 AM IST

Holiday Destination Under 5000: नए साल पर 5 हजार में घूम आएं द‍िल्‍ली के पास की ये जगहें, यादगार हो जाएगा द‍िन

नया साल हर क‍िसी के ल‍िए खास होता है। इस द‍िन को सेल‍िब्रेट करने के ल‍िए लोग तरह-तरह की प्‍लान‍िंग करते हैं। कोई घर पर या रेस्‍ट्रो में जाकर पार्टी करता है, तो कुछ घूमने की प्‍लान‍िंग करते हैं। अगर आप भी नए साल पर घूमने जाना चाहती हैं और बजट भी कम है, तो आप पांच हजार में इन जगहों पर घूम सकती हैं।
Updated:- 2025-12-03, 17:33 IST
image

नया साल आने वाला है। इस द‍िन को खास बनाने के लि‍ए हर कोई स्‍पेशल प्‍लान‍िंग करता है। कोई घर पर पार्टी करता है, तो कुछ ट्र‍िप पर जाते हैं। घूमने फ‍िरने की बात करें तो इससे मूड फ्रेश होता है। आपमें ताजगी आ जाती है। आप पॉज‍िट‍िव‍िटी से भर जाते हैं। ऐसे में नए साल पर घूमने का मतलब है क‍ि आप ताजगी और अच्‍छे मूड के साथ नए साल पर नई शुरूआत करें। हालांकि‍, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो बजट कम होने के चलते कहीं घूमने नहीं जा पाते हैं।

ऐसे में हम आपको द‍िल्‍ली के पास की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप 5 हजार के बजट में घूम सकती हैं। इससे आपका नया साल यादगार हो जाएगा। आइए उन जगहों के बारे में जानते हैं-

new year destinations  (2)

मथुरा वृंदावन

मथुरा वृंदावन द‍िल्‍ली से ज्‍यादा दूर नहीं है। अगर आप कृष्णभक्त हैं तो इससे बेहतर कोई दूसरी जगह हो ही नहीं सकती है। आप यहां बांके ब‍िहारी मंद‍िर, प्रेम मंदिर और बरसाना जैसी कई जगहों पर घूम सकती हैं। यहां के लिए दिल्ली से सीधे कई बसें चलती हैं। आप यहां आराम से घूम सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: New Year 2026 का जश्न मनाने के लिए बेस्‍ट हैं भारत के ये 5 ड्रीम डेस्टिनेशन, पर‍िवार संग करें एंजॉय

बनारस

बनारस एक धार्मिक शहर है। यहां का पान बहुत ही फेमस है। आप यहां काशी व‍िश्‍वनाथ के दर्शन करें। साथ ही घाटों पर गंगा आरती देखें। यहां की गंगा आरती दुन‍िया भर में फेमस है। आप पांच हजार में यहां पर आसानी से घूम सकती हैं।

आगरा

आप आगरा भी जा सकती हैं। यहां पर ताजमहल का दीदार करें। इसके अलावा आप फतेहपुर सीकरी, यमुना नदी के किनारे बने आगरा के किले और अकबर का मकबरा भी घूम सकती हैं। आगरा के लिए आप दिल्ली से ट्रेन और बस से जा सकती हैं।

नैनीताल

उत्तराखंड में बसा नैनीताल भी बहुत खूबसूरत है। आप नए साल पर यहां घूमने की प्‍लान‍िंग भी कर सकती हैं। यहां नैना देवी मंद‍िर में दर्शन करने के बाद नैनी झील में बोट राइड का भी मजा ले सकती हैं। इसके अलावा आप चाहें तो मुक्‍तेश्‍वर या अल्‍माेड़ा भी जा सकती हैं।

new year destinations  (1)

मसूरी

मसूरी को क्‍वीन ऑफ ह‍िल्‍स कहा जाता है। ये एक बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। आप यहां अपने दोस्‍तों के साथ नए साल पर जाकर एंजॉय कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Holiday Destination Under 15000: नए साल पर 15 हजार के बजट में घूम आएं भारत के ये 5 डेस्टिनेशन, द‍िल जीत लेगा हर एक नजारा

तो अगर आप नए साल पर कम बजट में एंजॉस करना चाहती हैं, तो द‍िल्‍ली के पास की ये 5 जगहें बेस्‍ट ऑप्‍शन हैं। यहां आपको खूब मजा आने वाला है। साथ ही अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।