herzindagi
How does menstruation works

जमीन पर सोने से लेकर अचार न छूने तक, भारत में अब भी मानी जाती है पीरियड्स से जुड़ी ये भ्रांतियां

 दुनिया भर में कई करोड़ों मेंस्ट्रुएटर्स हैं, लेकिन फिर भी इस सब्जेक्ट को टैबू ही माना जाता है। घरों में पीरियड्स को लेकर बातें नहीं होती हैं और इसे शर्मिंदगी की चीज ही समझा जाता है। पर ऐसा क्यों?
Editorial
Updated:- 2023-05-23, 10:47 IST

पीरियड्स एक बहुत ही बड़ा टैबू सब्जेक्ट है। यकीनन इसे लेकर कितनी भी बातें हों पर इससे जुड़े अंधविश्वास तो कायम ही रहेंगे। अभी भी पूरे देश में ना जाने कितने धार्मिक और सामाजिक नियम बनाए जाते हैं जो पीरियड्स से जुड़े हुए हैं। 28 मई को Menstrual Hygiene Day मनाया जाता है। वैसे तो इस दिन की अहमियत बहुत है। इस दिन लोगों को पीरियड्स को लेकर जागरूक किया जाता है।

इसी कड़ी में हम आपको पीरियड्स से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिनके बारे में शायद आपने सुना हो, लेकिन कभी ध्यान नहीं दिया। ये सभी भारत में प्रचलित पीरियड सुपरस्टीशन हैं।

पीरियड्स के वक्त अचार नहीं छूना चाहिए

पीरियड्स के समय अचार छुआ तो वह खराब हो जाएगा। आज भी इसे सत्य माना जाता है कि अगर पीरियड्स के दौरान आपने इसे छुआ, तो यह पूरी तरह से खराब हो जाएगा। हालांकि, ऐसा कुछ भी नहीं है। पीरियड्स का असर अचार पर बिल्कुल नहीं होता है। प्राचीन समय में स्त्रियों को पीरियड्स के समय किचन में आने नहीं दिया जाता था। वैसे इसका कारण हाइजीन भी हो सकती है क्योंकि पहले पैड्स आदि उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में किचन में खराब पीरियड ब्लड ना चला जाए इसलिए शायद ऐसा नियम बनाया गया होगा। पर असल मायने में अचार का इससे कोई लेना देना नहीं है।

menstrual taboos in india

इसे जरूर पढ़ें- अगर नहीं दिख रहे ऐसे लक्षण तो नॉर्मल नहीं है आपका पीरियड

पीरियड्स के समय जमीन पर सोना चाहिए

महीने के उन दिनों में अलग सोना या जमीन पर सोना महिलाओं के शरीर को पूरी तरह से आराम नहीं दे सकता, लेकिन ऐसा किया जरूर जाता है। आज भी कई ऐसे इलाके हैं जहां पीरियड्स को बहुत ही खराब माना जाता है और महिलाएं इस दौरान अशुद्ध होती हैं इसलिए सबके साथ सोना सही नहीं है। हालांकि, ऐसा कुछ भी नहीं है। इसे भी हाइजीन से जोड़ा जा सकता है। प्राचीन समय में जिस तरह का पीरियड प्रोटेक्शन हुआ करता था, ब्लड लीक होने का खतरा हमेशा बना रहता था। ऐसे में इसे सफाई और हाइजीन से ही जोड़ा जा सकता है।

indian menstrual myths

पीरियड्स के दौरान नहीं धोने चाहिए बाल

आपको पीरियड्स के दौरान सिर धोकर नहीं नहाना चाहिए। मेंस्ट्रुएटर्स को कहा जाता है कि इसके कारण उनकी जिंदगी में कुछ गलत होगा। बालों को धोने से आपके ही नहीं आपके परिवार वालों के ऊपर भी अपशगुन आ सकता है। ऐसी दकियानूसी बातों के कारण कई लोग हफ्ते भर तक बालों को नहीं धोते हैं।

बालों को धोने से जुड़ी एक भ्रांति यह भी है कि अगर आप इस दौरान बाल धोएंगी, तो आपका पीरियड रुक जाएगा। इसलिए तीसरे या चौथे दिन बाल धोए जाते हैं।

menstrual myths related to india

नवजातों से रहा जाता है दूर

पीरियड्स के दौरान नवजात को छूने से वह बीमार पड़ जाता है। हो सकता है कि आपको इस बात पर यकीन ना हो, लेकिन ऐसी कई चीजें सच मानी जाती हैं। हालांकि, इस बात का भी कोई साइंटिफिक तथ्य नहीं है। पीरियड्स के दौरान खुद ही दर्द, गुस्सा, डायरिया, पीठ और पेट दर्द आदि से हम परेशान रहते हैं। ऐसे में किसी और को क्या ही बीमार किया जाएगा।

मेंस्ट्रुएटिंग महिलाओं को देखना होता है अपशगुन

अगर आप किसी शुभ काम के लिए जा रहे हैं, तो मेंस्ट्रुएटिंग महिला को नहीं देखना चाहिए। अगर पुरुष अपने काम पर जाने से पहले किसी मेंस्ट्रुएटिंग महिला को देखेंगे, तो उनका काम हमेशा बिगड़ेगा। ऐसे में उनके साथ कुछ बुरा ही होगा। अब यकीनन इस दकियानूसी सोच को बदलने का समय आ गया है, लेकिन अगर आप अभी भी इसे सच मानते हैं, तो पीरियड्स को लेकर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है।

इसे जरूर पढ़ें- जानें पीरियड्स क्‍या होते हैं और क्‍यों होते हैं?

किसी और के लिए खाना पकाना बना सकता है उन्हें बीमार

अब यह भी पीरियड्स और अशुद्धी से जुड़ा हुआ मिथक है। माना जाता है कि अगर पीरियड्स के दौरान किसी के लिए खाना बनाया गया, तो वह इंसान बीमार हो सकता है। हाइजीन तक तो समझ में आता था, लेकिन इस बात का क्या लॉजिक है यह तो किसी को नहीं पता।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।