Margashirsha Month 2024: मार्गशीर्ष माह में दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करने का महत्व क्या है?

हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष माह में शंख की पूजा-अर्चना करने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
margashirsha month 2024 dakshinavarti shankh puja significance
margashirsha month 2024 dakshinavarti shankh puja significance

हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष माह को शुभ फलदायी माना जाता है। इस दिन विशेष रूप से भगवान श्रीकृष्ण का पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि मार्गशीर्ष माह में अगर आप श्रीकृष्ण का कृपा पाना चाहते हैं, तो उनके मंत्रों का जाप अवश्य करें। आपको बता दें, मार्गशीर्ष माह में जप-तप और करने के लिए सबसे शुभ फलदायी माना जाता है। इस माह में पवित्र नदियों में स्नान करना भी शुभ फलदायी होता है। आपको बता गें, मार्गशीर्ष माह में दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करना भी सर्वश्रेष्ठ माना गया है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

मार्गशीर्ष माह में दक्षिणावर्ती शंख की पूजा का महत्व क्या है?

Dakshinavarti

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मार्गशीर्ष माह भगवान श्रीकृष्ण का महीना माना जाता है। इस माह में माता लक्ष्मी की पूजा करने का भी महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति के जीवन में कोई समस्याएं चल रही है, मार्गशीर्ष माह में पूजा-पाठ करने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है। आपको बता दें, इस माह में दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करने के महत्व के बारे में भी बताया गया है। इस माह में शंख की पूजा करने से जातकों को धन-धान्य की प्राप्ति हो सकती है और इससे वास्तु दोष से भी छुटकारा मिल सकता है।

दक्षिणावर्ती शंख को माता लक्ष्मी का भाई माना जाता है। कहते हैं कि जिस भी घर में शंख होता है, वहां माता लक्ष्मी का निवास होता है और मार्गशीर्ष माह में श्रीकृष्ण भगवान को शंख से जलाभिषेक करने के भी नियम बताए गए हैं। दक्षिणावर्ती शंख की पूजा विधिवत रूप से करनी चाहिए। इससे घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और भगवान श्रीकृष्ण ही विष्णु जी के अवतार हैं। इसलिए इनकी पूजा में दक्षिणावर्ती शंख का उपयोग अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से जातकों को कभी भी दुख और दरिद्रता का सामना नहीं करना पड़ता है और रोगदोष से भी छुटकारा मिल जाता है।

इसे जरूर पढ़ें - Margashirsha Month 2024: मार्गशीर्ष माह में किन नियमों का पालन करना चाहिए?

दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करने के नियम क्या हैं?

DAKHISNAWARTI SHNKH

  • शंख को लाल रंग के कपड़े में लपेटकर रखें। लाल रंग लक्ष्मी जी का प्रिय रंग होता है।
  • शंख में गंगाजल भरकर 'ॐ श्री लक्ष्मी सहोदराय नमः' मंत्र का जाप करें।
  • शंख को पूजा स्थल पर या घर के मंदिर में स्थापित करें।
  • मार्गशीर्ष माह में शंख के सामने रोजाना घी का दीपक जलाएं।
  • शंख को बजाते समय मुंह दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें - Margashirsha Month 2024: मार्गशीर्ष माह में क्या दान करना चाहिए?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP