हिंदू धर्म में किसी भी अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है और मुख्य रूप से मार्गशीर्ष माह की अमावस्या को विशेष माना जाता है। यह तिथि पितरों को श्रद्धांजलि देने और दान-पुण्य करने के लिए आदर्श मानी जाती है। इस साल मार्गशीर्ष अमावस्या 1 दिसंबर 2024 को मनाई जाएगी और कुछ शुभ योग और ग्रहों की स्थिति इस तिथि को और ज्यादा शुभ बना देती है।
ऐसा माना जाता है कि मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन किए गए धार्मिक कार्य और दान-पुण्य न केवल पितरों को तृप्त करते हैं, बल्कि यह व्यक्ति की किस्मत के बंद दरवाजे भी खोल सकते हैं। ज्योतिष की मानें तो इस दिन किया गया दान आपके लिए बहुत फलदायी माना जाता है।
हर राशि के लिए दान का विशेष महत्व होता है और यदि आप मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष चीजों का दान करते हैं तो ये आपके लिए विशेष रूप से फलदायी हो सकता है। इससे कुंडली के कई दोष शांत हो सकते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन सही चीजों का दान करने से शनि, राहु और केतु ग्रह के दुष्प्रभाव को कम करने के साथ पितृ दोष से मुक्ति भी मिल सकती है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें इसके बारे में विस्तार से-
मेष राशि
मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन यदि मेष राशि वाले जरूरतमंदों को कपड़ों का दान करेंगे और उन्हें लाल रंग के वस्त्र दान में देंगे तो उनके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहेगी। साथ ही, आप इस दिन लाल अनाज का दान भी कर सकते हैं। अगर आप जीवन को खुशहाल बनाए रखना चाहते हैं तो इस दिन इन चीजों का दान जरूर करें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोग यदि मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन सफ़ेद अनाज का दान करते हैं तो आपके जीवन में समृद्धि बनी रहती है। मुख्य रूप से अगर आप चावल का दान करते हैं तो ये बहुत शुभ होगा और आपके जीवन को खुशहाल बनाए रखने में मदद करेगा।
मिथुन राशि
मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन यदि मिथुन राशि के लोग हरे अनाज का दान करेंगे तो आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। इस दिन अगर आप हरे रंग का दान भी करते हैं तो आपके लिए फलदायी हो सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोग अगर दान में किसी जरूरतमंद को मिठाई देते हैं तो ये आपके लिए शुभ होगा। आप किसी गरीब को दान में चावल के साथ गुड़ का दान जरूर करें। इस दिन किया गया दान आपके लिए फलदायी हो सकता है। इन चीजों के दान से आपके घर में समृद्धि आएगी और खुशहाल जीवन का आशीर्वाद मिलेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को अमावस्या के दिन चांदी की कोई वस्तु का दान करने की सलाह दी जाती है। यदि संभव है तो आप चांदी की कोई चीज दान में दे सकते हैं या फिर आप इस दिन कोई सफेद वस्तु दान में दे सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए किसी भी अनाज का दान करना शुभ होगा। मुख्य रूप से यदि आप मूंग दाल किसी जरूरतमंद को देते हैं तो इसके शुभ फल मिल सकते हैं और इससे आपके जीवन में समृद्धि बनी रहेगी।
तुला राशि
मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन यदि तुला राशि के लोग चीनी का दान करें या जरूरतमंद को आटा दान में देते हैं तो ये आपके लिए शुभ हो सकता है। इससे आपके जीवन में समृद्धि बनी रहेगी और खुशहाली आएगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग यदि मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन चावल के साथ उड़द दाल का दान करेंगे तो आपके जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहेगी। आप इस दिन तिल का दान भी कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Margashirsha Amavasya 2024: मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए?
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन पीले वस्त्र, चने की दाल और हल्दी का दान करने की सलाह दी जाती है। इससे आपका गुरु ग्रह मजबूत होगा और जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। यदि आप ये उपाय आजमाएं तो जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
मकर राशि
मकर राशि के स्वामी शनि हैं और यदि आप मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन जरूरतमंदों को तिल, लोहे के बर्तन और काले वस्त्रों का दान करेंगे तो ये आपके लिए फलदायी हो सकता है। इसके साथ ही आपको पैसों का दान भी इस दिन जरूर करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Margashirsha Amavasya Niyam 2024: मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन क्या करना चाहिए क्या नहीं?
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को अमावस्या के दिन नीले वस्त्र, काले तिल और उड़द दाल का दान करना चाहिए। इससे उन्हें शनि का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में खुशहाली बनी रहती है। यह दान आपके जीवन में स्थायित्व और सफलता पाने में मदद कर सकता है।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों को मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन गुड़, पीले फल और घी का दान करना चाहिए। इससे जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आएगी और जीवन में आने वाली समस्याओं से बाहर आने में मदद मिलेगी।
यदि आप भी अपनी राशि को ध्यान में रखते हुए मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन सही चीजों का दान करेंगे तो आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों