हिंदू धर्म और शास्त्रों में भगवान के आगे दिया जालाने का बहुत महत्व है। हर हिंदू परिवार में सुबह-शाम घर की महिलाएं दिया जला कर भगवान की अराधन करती हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि इसे देवी देवता काफी प्रसन्न हो जाते हैं। मगर शिवपुराण के अनुसार अगर भगवान के सामने घी का दिया जलाया जाए तो घर में सुख, संपत्ती और सेहत का वास होता है। घी के दीए जलाने के और भी कई फायदे हैं तो,चलिए जानते हैं की ज्योतिषी के आधार पर इससे आपको क्या लाभ मिलेगा।
Read More: वास्तु शास्त्र के मुतबिक घर की किस दिशा में लगाएं घड़ी
घी से होती हैं बीमारियां दूर
घी में इलेक्ट्रोमेगनेटिक फोर्स प्रोड्यूस करने की क्ष्मता होती है। यह त्वचा के बल्ड सेल्स को एक्टिव कर देता है। इससे चर्मरोग जैसी बीमारियों से निजात मिल जाती हैं। घर में रोज घी के दिए जलाने से घर के वातावरण में मौजूद प्रदूषण भी दूर हो जाता है।
घी होता है एअर प्यूरीफायर
घी के दीपक से निकलने वाला धूआं एअर प्यूरीफायर का काम करता है और साथ ही घर की हवा में मौजूद किताणुओं का नाश करता है। घी के दीपक की सुगंध से मन शांत रहता है और अवसाद जैसी बीमारियां भी नही होती हैं।
Read More: बिछिया पहनने से पति के साथ आपकी भी बढ़ेगी लाइफ
घी के दिए जलाने के धार्मिक कारण
हिंदू धर्म में अग्नि को देवता माना गया है इसलिए हर पूजा की शुरुआत दीपक जला कर ही की जाती है। ऐसा भी माना जाता है कि दीपक जलाने से अज्ञानता खत्म होती हैं। इतना ही नहीं घर में घी का दिया जलाने से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न हो जाती हैं और घर में स्थाई रूप से वास करने लगती हैं।
दीपक जलाने के सही नियम
- दीपक जलाते वक्त अगर आप उसकी लौ पूर्व दिशा की ओर रखती हैं तो इससे आपकी आयु में वृद्धि होती है।
- घी का दीपक जलाते वक्त कभी भी उसकी लौ को पश्चिम की ओर न जाने दें नहीं तो इससे आपके घर में दुख बढ़़ेगा।
- उत्तर दिशा की ओर अगर आप घी के दीपक की लौ रखती हैं तो इससे आपको धन लाभ होगा।
- दक्षिण दिशा की ओर दीपक की लौ रखने पर भी आपको नुकसान होगा। इससे आपके घर में जन-धन की हानि हो सकती है।
- पूजा करते वक्त हमेशा दो तरह के दीपक जलाने चाहिए एक घी का और दूसरा तेल का इससे जो सुगंध आती है उससे घर में शांति का वतावरण बनता है।
- पूजा करते वक्त कभी भी जलते हुए घी के दीपक से अगरबत्ती न जलाएं ऐसा करने से घर में गरीबी आती है।
- इसी तरह कभी भी दीपक से दीपक भी न जलाए। इससे घर की आर्थिक स्थिती खराब हो जाती है।
- माचिस की जिस तीली से आप घी का दिया जलाती हैं उसे बझाने के लिए कभी भी फूक का इस्तेमाल न करें बल्कि हाथों को झटकर उन्हें बुझाएं । अगर आप मुंह से फूंक कर तीली बुझाती हैं तो इससे लक्ष्मी दूर हो जाती है।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।