Mahakumbh Akhiri Snan Muhurat 2025: महाशिवरात्रि के दिन इन मुहूर्तों में करें महाकुंभ का अमृत स्नान, भगवान शिव की भरपूर बरसेगी कृपा

Mahakumbh Snan Muhurat 2025: आज महाकुंभ शाही स्नान का आखिरी दिन है और आज ही महाशिवरात्रि का व्रत भी रखा जा रहा है। अब ऐसे में आज महाशिवरात्रि के दिन किस मुहूर्त में अमृत स्नान करना शुभ फलदायी है। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
maha shivratri 2025 maha kumbh akhiri shahi snan muhurat vidhi to get blessing

महाकुंभ का पावन पर्व, जो 13 जनवरी से शुरू हुआ था, 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन आखिरी स्नान के साथ संपन्न होगा। इस दौरान, देश भर से आए हुए संत, साधु और श्रद्धालुओं ने संगम में अपनी आस्था की डुबकी लगाई। 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर पहला अमृत स्नान हुआ।
इसके बाद, मौनी अमावस्या पर दूसरा अमृत स्नान हुआ। तीसरा अमृत स्नान बसंत पंचमी के दिन हुआ। तीसरे स्नान के बाद, कई संत-महात्मा अपने-अपने अखाड़ों की ओर प्रस्थान कर गए। महाशिवरात्रि के दिन अंतिम स्नान किया जाएगा। महाकुंभ के अंतिम दिन, महाशिवरात्रि के अवसर पर, त्रिवेणी संगम या किसी भी पवित्र नदी में स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है। यह स्नान मोक्ष देने वाला माना जाता है और यह व्यक्ति के पापों को नष्ट करके पुण्य प्रदान करता है। अब ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन किन मुहूर्त में अमृत स्नान सौभाग्यशाली माना जाता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

महाकुंभ के आखिरी शाही स्नान

difference-between-amrit-and-shahi-snan-1737626089929

माघ पूर्णिमा के बाद, महाकुंभ का अंतिम और महत्वपूर्ण स्नान महाशिवरात्रि के पवित्र अवसर पर होगा। इस वर्ष, महाशिवरात्रि की शुभ तिथि 26 फरवरी को सुबह 11:08 बजे से शुरू होगी। यह तिथि 27 फरवरी को सुबह 8:54 बजे समाप्त होगी। चूंकि महाशिवरात्रि की पूजा विशेष रूप से रात्रि में की जाती है, इसलिए व्रत का पालन 26 फरवरी को किया जाएगा। इसी दिन महाकुंभ मेले का विधिवत समापन भी होगा।

महाशिवरात्रि के दिन महाकुंभ स्नान के शुभ मुहूर्त (Mahakumbh Akhiri Snan Muhurat 2025)

हिंदू पंचांग के अनुसार, अंतिम महा स्नान के लिए विशेष शुभ मुहूर्त यहां पढ़ें।
ब्रह्म मुहूर्त - प्रातः 5:09 बजे से 5:59 बजे तक।
प्रातः संध्या- प्रातः 5:34 बजे से 6:49 बजे तक।
अमृत काल- प्रातः 7:28 बजे से 9:00 बजे तक।
विजय मुहूर्त- दोपहर दिन के 2:29 बजे से 3:15 बजे तक।
गोधूलि मुहूर्त- शाम 6:17 बजे से 6:42 बजे तक।

इसे जरूर पढ़ें - Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि पर करें ये उपाय, मिल सकता है मनचाहा जीवनसाथी

महाशिवरात्रि के दिन 7 ग्रह सीधी लाइन में आएंगे नजर

planetary-parade-2025-visible-in-india-january-to-march-know-timing-and-viewing-tips_4d403afabe600a8b135276715ff7590a

प्रयागराज संगम की पवित्र भूमि है। यहां गंगा में स्नान करने से हमेशा शुभ फल मिलता है। कुंभ का आयोजन खगोलीय ग्रहों के विशिष्ट प्रभाव के कारण होता है, और यह प्रभाव 26 तारीख तक रहेगा। इस अवधि के दौरान गंगा स्नान का विशेष लाभ प्राप्त होगा। इसके बाद गंगा स्नान का सामान्य फल मिलेगा। वहीं महाकुंभ के दौरान एक ऐसा खगोलीय घटना होने जा रहा है। जो सभी जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आपको बता दें, महाशिवरात्रि के दिन 7 ग्रह सीधी लाइन में नजर आएंगे। जो शुभता और सकारात्मकता का संचार करेंगे।

इसे जरूर पढ़ें - Maha Shivratri 2025 Panchkoshi Parikrama: महाशिवरात्रि के दिन पंचकोसी परिक्रमा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें किसने की थी शुरुआत

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP