image

लड़की की शादी के बाद माता-पिता क्यों करते हैं गंगा स्नान?

बेटी की शादी अच्छे से करने का सपना हर मां-बाप देखते हैं। इसलिए तैयारियां भी पहले से ही की जाती है। लेकिन जब शादी हो जाती है, तो हर कोई उन्हें गंगा स्नान के लिए कहता है। इसको लेकर हर किसी के मन में सवाल होते हैं? चलिए आपको आर्टिकल में बनाने हैं इसके पीछे की वजह।
Editorial
Updated:- 2025-02-02, 13:30 IST

लड़कियों को घर की लक्ष्मी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में बेटी होती हैं, उस घर में बरकत बनी रहती है। इसलिए हर माता-पिता अपनी बेटी को बहुत प्यार से रखते हैं। लेकिन जब शादी की बात आती है, तो उसके बारे में सोचकर थोड़े परेशान हो जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दिल के टुकड़े को दूर करने की बात होती है। लेकिन माता-पिता इसकी तैयार भी काफी समय पहले से कर लेते हैं। उसके लिए सामान जोड़ते हैं। अच्छे से उसकी शादी करते हैं। इसके बाद गंगा स्नान करते हैं। इसपर भी कई सारे सवाल उठते हैं कि आखिर बेटी की शादी के बाद माता-पिता को गंगा स्नान क्यों करना होता है? चलिए आपको बताते हैं आखिर माता-पिता को स्नान के लिए क्यों कहा जाता है।

बेटी की शादी के बाद क्यों करते हैं गंगा स्नान

Ganga snan (2)

गंगा स्नान करना पुण्य की बात होती है। इसलिए हर कोई गंगा में डुबकी जरूर लगता है। लेकिन बेटी की शादी के बाद गंगा स्नाना का एक अलग ही महत्व होता है। शादी करने के बाद माता-पिता स्नान करने के लिए अलग से घाट जाते हैं, ताकि स्नान कर सके। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारे बड़े-बुर्जग की कहावत आज भी कही जाती है कि बेटी की शादी कर ली मतलब गंगा स्नान कर लिया। इससे आपको स्वर्ग मिल गया। लेकिन इसके पीछ एक वजह और भी है। जिसे भी जानने के लिए कई लोग उत्साहित रहते हैं।

कन्यादान के बाद किया जाता है गंगा स्नान

हमारे शास्त्रों में कन्यादान सबसे बड़ा दान कहा जाता है। इसलिए माता-पिता शादी के समय ये संस्कार करते हैं। अपनी बेटी के हाथ पीले करते हैं। इसके बाद माता-पिता की बेटी किसी और घर की बहू बन जाती है। शादी के संपन्न होने के बाद माता-पिता गंगा स्नान करते हैं। ऐसा इसलिए ताकि अगर इस पूजा में किसी तरह का कोई विघ्हन डला हो तो इसका असर उनकी बेटी के जीवन में न पड़े। उनका जीवन सुखमय बीते। इसलिए गंगा स्नान किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: आखिर कब तक होगा 'कन्यादान'...क्या आपकी बेटी है दान का सामान या अभिमान?

गंगा स्नान कब कर सकते हैं

Snan

कई सारे लोग शादी के तुरंत बाद गंगा स्नान कर लेते हैं। लेकिन आप शादी के 1 साल के अंदर इसे कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये एक रसम की तरह होती है, जिसे पूरा करना होता है। इसलिए आप शादी के 1 साल पूरे होने से पहले स्नान करने के लिए गंगा घाट जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: शादी में कन्यादान को क्यों कहा जाता है महादान, जानें इसका महत्व 

अगर आप भी अपनी बेटी की शादी के बाद गंगा स्नान करने के सवाल को लेकर सोच रहे हैं, तो इसके लिए आर्टिकल को जरूर पड़ें। इससे आपको गंगा स्नान का महत्व पता चल जाएगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;