image

Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि पर करें ये उपाय, मिल सकता है मनचाहा जीवनसाथी

Shiv Ji Ki Puja: महाशिवरात्रि का दिन बेहद खास होता है। इस दिन माता पार्वती और शिव शंकर का विवाह हुआ था। ऐसे में अगर आपके जीवन में विवाह को लेकर कोई दिक्कत आ रही है, तो ऐसे में जरूरी है कि आप इस दिन पर कुछ उपाय करें। इससे आपको भी मनचाहा जीवनसाथी मिल जाएगा।
Editorial
Updated:- 2025-02-20, 12:59 IST

Maha Shivratri Puja 2025: महाशिवरात्रि का त्योहार इस बार 26 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन हर कोई भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं। साथ ही, विवाह के इस त्योहार को अच्छे से मनाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे रिश्ता मजबूत होता है। लेकिन कई सारे लोग ऐसे होते हैं जो विवाह से जुड़ी समस्याओं के कारण परेशान रहते हैं। ऐसे में आप इस बार महाशिवरात्रि पर कुछ ऐसे उपाय कर सकते हैं, जिससे आपके जीवन में विवाह की समस्या समाप्त हो जाए। इस उपाय की जानकारी पंडित विद्याशंकर जी ने शेयर की। चलिए आपको भी बताते हैं किस तरह के उपायों को आप कर सकते हैं।

कच्चे दूध से करें भगवान शिव का अभिषेक

Maha shivratri puja

आप अगर अपने लिए मनचाहा जीवनसाथी पाना चाहती हैं, तो ऐसे में आप महाशिवरात्रि के दिन ध्यान लगाकर पूजा पाठ करें। इसके लिए भगवान शिव का कच्चे दूध से जलाभिषेक करें। इसके बाद  ॐ क्लीं कृष्णाय नमः मंत्र का 11 बार जाप करें। इससे आपके विवाह से जुड़ी समस्याएं कम हो जाएगी। साथ ही, आपको अपना मनचाहा वर मिल जाएगा।

आटे से शिवलिंग बनाकर करें पूजा

अगर आपको जल्दी शादी के योग बनाने हैं, तो ऐसे में आप 11 आटे को मिक्स करके शिवलिंग को तैयार करें। इसके बाद महाशिवरात्रि पर इसकी पूजा करें। जलाभिषेक करें भगवान के प्रिय चीजों को अर्पित करें। साथ ही, विधि विधान से इस पूजा को संपन्न करें। आपकी शादी के योग जल्दी बन जाएंगे। साथ ही, आपको मनचाहा जीवनसाथी भी मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्यों शादी के बाद एक साल तक वर-वधू को किसी की मृत्यु या श्राद्ध में जाने से किया जाता है मना?

तांबे के लोटे में गुड़ और लाल चंदन डालकर करें अभिषेक

Puja maha shivratri

शादी का योग कई सारे लोगों का नहीं बन पाता है। ऐसे में उनकी शादी में देरी होती है। लेकिन अगर आप महाशिवरात्रि वाले दिन कुछ खास उपाय कर लेंगे तो ऐसे में आपकी शादी जल्दी पक्की हो सकती है। इसके लिए आपको तांबे के लोटे में गुड़ और लाल चंदन डालना है। इसके बाद भगवान शिव का जलाभिषेक करना है। इससे आप जलाभिषेक करेंगे, तो आपकी विवाह के योग बन जाएंगे।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: Shiv Tandav Stotram Path Benefits: भगवान शिव के परम भक्त रावण ने की थी इस स्तोत्र की रचना, महाशिवरात्रि पर करें इसका पाठ

पंडित जी ने साथ ही कई सारी पूजा के बारे में भी हमें बताया जिसे कराकर भी आप इस योग को अच्छा कर सकते हैं। साथ ही, आपकी शादी जल्दी ही पूरी हो जाएगी। इसे भी आपको महाशिवरात्रि वाले दिन ही करना होगा। साथ ही, इन उपायों को तो जरूर करना है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Meta ai/ herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;