50 से 60 रुपए तक मिल जाएगी एक से एक कुर्ती! सस्ते में होगी झोला भर के शॉपिंग, लड़कियों के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के ये 2 बाजार

अगर आपको भी शॉपिंग का बहुत शोक है और आप कहीं घूमने जाती हैं, तो वहां का लोकल बाजार भी एक्सप्लोर करती हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं।
image

महिलाएं सस्ते में कपड़े खरीदने के लिए कई बाजार घूमती हैं। अधिकतर महिलाओं को शॉपिंग करना इतना पसंद होता है, कि वे अगर कहीं घूमने जाने का प्लान करती हैं, तो वहां भी सस्ता बाजार एक्सप्लोर करती हैं। ऐसे में अगर आपको भी शॉपिंग का बहुत शोक है और आप कहीं घूमने जाती हैं, तो वहां का लोकल बाजार भी एक्सप्लोर करती हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं।

कम कीमत में खरीदें एक से एक कुर्ती

अगर आप दिल्ली की रहने वाली हैं या दिल्ली घूमने आने वाली हैं, तो आप दिल्ली के इन 2 बाजार का जरूर दीदार करें। यहां आपको कम कीमत में एक से एक कुर्ती मिल सकती हैं। हम बात कर रहे हैं, दिल्ली के सरोजिनी नगर मार्केट और गांधी नगर मार्केट की। इन दोनों बाजार में आप कम कीमत में एक से एक खूबसूरत कपडे वो भी कम कीमत में खरीद सकती हैं। ये दोनो बाज़ार लड़कियों के बिच काफी लोकप्रिय है।

2 - 2025-08-18T160007.382

सरोजिनी नगर मार्केट और गांधी नगर मार्केट

अगर आप भी कम कीमत में एक से एक खूबसूरत कुर्ती खरीदना चाहती हैं, तो अब आप दिल्ली के सरोजिनी नगर मार्केट और गांधी नगर मार्केट जा सकती हैं। इस बाजार से आप शार्ट कुर्ती, लॉन्ग कुर्ती, प्लेन कुर्ती और चिकनकारी कुर्ती भी कम कीमत में खरीद सकती हैं। अगर आपकी कोई छोटी मोटी कपड़ों की दूकान है और आप अच्छा खास मुनाफा कमाने का सोच रही हैं, तो आप इन दोनों बाजार से थोक में कपड़े खरीदकर ले जा सकती हैं और वहां जाकर इन्हें बेच सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Footwear Market In Delhi: दिल्ली में इन जगहों पर लगती है सस्ती और अच्छी फुटवियर मार्केट, जानें कैसे पहुंचे

कुर्ती के अलावा कैसुअल और वेस्टर्न ड्रेसेस

इन दोनों बाजार में आपको कुर्ती के अलावा टॉप्स, जींस, जैकेट और कई वेस्टर्न ड्रेस भी कम कीमत में मिल सकती हैं। जब भी आप इन दोनों मार्केट में खरीदारी के लिए जाएं, तो यहां मोल-भाव जरूर करें, इससे आपको कपडे और भी सस्ते मिल सकते हैं। दिल्ली में मौजूद गांधी नगर मार्केट एशिया का सबसे बड़ा रेडीमेड कपड़ों का बाज़ार है, जहां से आप कम कीमत में एक से एक कपडे खरीद सकती हैं।

ऐसे पहुंचे मार्केट तक

अगर आप कुर्ती खरीदने के लिए गांधी नगर मार्केट जाने का प्लान कर रही हैं, तो इस बाजार तक पहुंचने के लिए आप दिल्ली, नोएडा या गुरुग्राम के किसी भी मेट्रो स्टेशन से गांधी नगर मेट्रो स्टेशन या सरोजिनी नगर मेट्रो स्टेशन तक जा सकती हैं, फिर वहां से आप बाहर निकलकर बाजार तक पैदल जा सकती हैं। आप चाहें तो दिल्ली के किसी भी एरिया से बस या ऑटो से भी जा सकती हैं।

1 - 2025-08-18T160005.297

यह भी पढ़ें: Delhi Famous cloth Market: सस्ते में खरीदना हैं कॉटन सूट और हर तरह के फैब्रिक, तो दिल्ली का ये बाजार है बेस्ट

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP