जैसलमेर में कहां मिलेगी सबसे सस्ती राजपूती पोशाक, जानें कौन सा बाजार है बेस्ट

महिलाओं को शॉपिंग करना बहुत पसंद होता है। ऐसे में अगर वे कहीं भी घूमने जाती हैं, तो वहां का लोकल मार्केट जरूर एक्सप्लोर करती हैं। अगर आप भी जैसलमेर घूमने के लिए जा रही हैं और वहां का लोकल मार्केट विजिट करने का मन बना रही हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको जैसलमेर के एक ऐसे मार्केट के बारे में बताएंगे, जहां आपको सस्ते में पारंपरिक पोशाक मिल सकती है। आइए जानते हैं इस खास मार्केट के बारे में।
जैसलमेर का माणिक चौक बाजार
अगर आप जैसलमेर के आसपास की रहने वाली है या जैसलमेर घूमने जा रही हैं, तो आपको वहां का एक खास लोकल कपड़ा बाजार जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। आपको राजस्थानी पारंपरिक पोशाक कम कीमत में आसानी से वहां के लोकल मार्केट में मिल सकती हैं। वैसे तो जैसलमेर में कई सारे बाजार है, लेकिन आप जैसलमेर का माणिक चौक बाजार एक्सप्लोर कर सकती हैं। यह बाजार पूरे जैसलमेर में काफी फेमस है।

हस्तशिल्प के एक से एक समान
जैसलमेर के माणिक चौक पर लगने वाले बाजार से आप कई तरह की चीजें कम कीमत पर आसानी से खरीडी सकती हैं। इस बाजार में आपको हस्तशिल्प के एक से एक समान अपने बजट के अंदर मिल जाएंगे। यही नहीं अगर आपकी सजावट या कपड़ों की दुकान है, तो आप इस बाजार से थोक में एक से खूबसूरत सामान खरीदकर अपनी दुकान पर बेच सकती हैं। इससे आपको काफी प्रॉफिट भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Delhi Famous cloth Market: सस्ते में खरीदना हैं कॉटन सूट और हर तरह के फैब्रिक, तो दिल्ली का ये बाजार है बेस्ट
बजट में मिलेगी पारंपरिक ड्रेस
जैसलमेर के माणिक चौक बाजार से आप राजस्थान के फेमस चमड़े के फुटवियर भी खरीद सकती हैं। यही नहीं राजस्थान के पारंपरिक ड्रेस के लिए भी यह बाजार काफी प्रसिद्ध माना गया है। आप यहां से घाघरा-चोली, कुर्ती जैसी कई चीज खरीद सकती हैं। यहां आपको ज्वेलरी के भी एक से एक कनेक्शन कम कीमत पर अपने बजट के अंदर मिल जाएंगे। इसके अलावा अगर आपको हैंडबैग का शौक है, तो आपको इस बाजार में राजस्थानी हैंडबैग भी मिल जाएंगे, जिस पर किलों और ऊंट की तस्वीरें बनी हुई है।
ऐसे पहुंचे जैसलमेर के माणिक चौक
इसके अलावा आप इस बाजार से सजावट के सामान भी खरीद सकती हैं। यहां आपको हर एक चीज राजस्थान से जुड़ी मिलेगी। इस बाजार में मिलने वाले सामान में आपको राजस्थान के संस्कृति भी देखने को मिलेगी। इस बाजार तक पहुंचने के लिए आप जैसलमेर के किसी भी एरिया से पर्सनल कैब या ऑटो बुक कर सकती हैं। इसके अलावा आपको अलग-अलग जगह पर ई-रिक्शा और शेयरिंग रिक्शा भी मिल सकते हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइटहरजिंदगी के साथ।
Image Credit - META AI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।