herzindagi
how to reuse clay cups

लस्सी पीने के बाद गलती से भी नहीं फेंकेगी कुल्हड़, एक बार यहां जान लीजिए इसके काम

इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं, कि जिस मामूली-से कुल्हड़ को लस्सी पीने के बाद आप बेकार समझ बैठते हैं, असल में वह बहुत उपयोगी है। बता दें कि इसका इस्तेमाल लिविंग एरिया, स्टडी रूम और किचन को सजाने से लेकर स्टोरेज के लिए कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-05-21, 10:33 IST

How to Reuse Lassi Kulhad For Home Decor:गर्मी की भीषण धूप में सफर के दौरान अगर कुछ ठंडा मिल जाए, तो दिल खुश हो जाता है। अब ऐसे में अमूमन लोग लस्सी, आम पना या गन्ने का रस पीना पसंद करते हैं। लेकिन अगर ठंडी और मलाईदार लस्सी  मिल जाए, तो एक अलग ही लेवल का सुकून मिलता है। खासकर अगर इस कुल्हड़ में परोसा जाए। बड़े चाव से लस्सी पीने के बाद अक्सर लोग कुल्हड़ को कचरे में फेंक देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि जिस गिलास को आप बेकार समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। वह छोटा सा मिट्टी का बर्तन आपके घर से लेकर बगीचे के कई कामों को आसान बना सकता है। अगर आप घर लाए लस्सी के कुल्हड़ को बिना सोचे-समझें कहीं भी फेंक देती हैं, तो यकीनन इस आर्टिकल में बताए गए रीयूज को जान इन्हें मांग-मांग कर इकट्ठा करके रखना शुरू कर देंगी। यहां जानिए यूज्ड कुल्हड़ का कहां-कहां कर सकती हैं इस्तेमाल-

लस्सी वाले कुल्हड़ का रीयूज (Kulhad Ka Reuse)

मिनी प्लांटर (How to Make Mini Planter With Kulhad)

Kulhad Reuse Ideas

कुल्हड़ को फेंकने के बजाय उसकी मदद से मिनी प्लांटर बना सकती हैं। मिट्टी के इस गिलास में मिट्टी भरकर तुलसी, मनी प्लांट, पुदीना और छोटे शोपीस हैगिंग प्लांट लगा सकती हैं। इसके अलावा आप इन कुल्हड़ों को एक साथ जोड़कर अलग-अलग प्लांट लगाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। ध्यान रखें पौधा लगाते वक्त कुल्हड़ के नीचे एक छोटा सा होल कर दें।

इसे भी पढ़ें- बेकार नहीं हैं शादी के इंविटेशन कार्ड! ऐसे करें रीयूज और बचाएं ढेरों पैसे

पेन होल्डर (How to Make Pen Holder With Kulhad)

DIY Kulhad Crafts

अधिकतर लोग बाजार में मिलने वाले पेन होल्डर खरीद कर लाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अगर आपके घर में वेस्ट लस्सी कुल्हड़ गिलास पड़ा हुआ है, तो इसकी मदद से पेन होल्डर बना सकती हैं। इसके लिए गिलास को अच्छे से धोकर उसे कुछ देर धूप में सुखाकर पेन रखने के लिए यूज कर सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

स्टोरेज बॉक्स (How to Make Storage Box With Kulhad)

अगर आप छोटी-छोटी चीजों को रखने के लिए बाजार से अलग-अलग कंटेनर खरीद कर लाती हैं, तो बता दें कि इसकी बजाय आप कुल्हड़ गिलास का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए गिलास को अच्छे से साफ करके उसे व्हाइट पेंट से करके उसमें अपनी जरूरत का सामान रख सकती हैं।

डेकोरेशन के लिए करें इस्तेमाल (How to Make Decoration Item With Kulhad)

How to Make Decoration Item With Kulhad

सजावट का सामान खरीदने के बजाय आप घर में आए लस्सी के गिलास का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए गिलास को साफ करने के बाद अपने मनपसंद कलर से पेंट करके इस पर छोटी-छोटी डिजाइन बनाएं। अब आप इन कुल्हड़ को लिविंग एरिया और स्टडी रूम में रख सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- AC से निकले पानी को खराब समझकर देती हैं फेंक? ये 5 फायदे जानकर बाल्टी लेकर दौड़ेंगी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit-Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।