भारत देश अपनी संस्कृति और सभ्यता के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यहां के अलग-अलग राज्यों में विशेष प्रकार की रीति-रिवाज और परम्पराओं का चलन है। इनमें से कुछ रिवाज और प्रथाएं ऐसी हैं, जिसे जानने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। बता दें,कि आज हम उस दौर में जी रहे हैं जहां पर सारी चीजें पहले से बहुत ज्यादा परिवर्तित हो गई है। लेकिन आज भी कुछ प्रथाएं ऐसी है जिसकी बलि घर की बेटियों को बनाया जाता है। अगर बात करें शादी विवाह की तो समाज में घर के बड़े बेटे व बेटी की शादी पहले करने का रिवाज है। परंतु राजस्थान में एक प्रथा ऐसी है जिसके तहत जब तक घर के बेटे का ब्याह नहीं हो जाता तब तक बेटी की शादी नहीं की जाती है। इस आर्टिकल में आज हम आपको राजस्थान की अजीबो-गरीब प्रथा आटा-साटा के बारे में बताने जा रहे हैं।
जैसा कि हम सभी इस बात से परिचित है कि घर के बड़े सदस्य का विवाह पहले किया जाता है। उसके बाद घर के छोटे बेटे व बेटी की शादी की जाती है। बता दें, कि राजस्थान की 'आटा-साटा' प्रथा के अंतर्गत बेटे के शादी के बाद बेटी की शादी करने का रिवाज है। 'आटा-साटा' प्रथा में लड़कियों को बदलने का नियम है। इस प्रथा के अनुसार किसी लड़के की शादी किसी लड़की से तय की जाती है। इसके साथ ही लड़की के पक्ष के लड़के की शादी लड़के की बहन की तय की जाती है। इसमें लड़की की पसंद या नापसंद बिल्कुल भी मायने नहीं रखती है। इसके अलावा लड़की पढ़ना चाहती है आगे कुछ बनना चाहती है। इन सब बातों का कोई भी मूल्य नहीं होता है। (लिव-इन में रहने की अजीबोगरीब प्रथा)
इसे भी पढ़ें- Strange Marriage Customs: यहां दुल्हन को मेकअप नहीं पेंट से सजाने की है प्रथा, जानें शादी के लिए होती हैं कैसी अजीब शर्तें
इस प्रथा के अंतर्गत कई बार लड़की की शादी का सौदा बचपन में ही कर दिया जाता है। बड़े होने पर उन्हें इस बारे में बताया जाता है। प्रथा के चलते परिवार वालों को लड़की के लड़की देनी पड़ती है। ऐसे में कई बार लड़की की शादी रिश्तेदार से भी करा देते हैं। इस दौरान लड़की की उम्र क्या है और उसकी शादी किससे हो रही है यह सब कुछ भी मैटर नहीं करता है।
यह विडियो भी देखें
लड़कों की तुलना में लड़कियों की संख्या है। इस वजह से लड़के के लिए लड़की को ढूंढना काफी मुश्किल भरा काम होता था। इस समस्या से बचने के लिए इस प्रथा का निर्माण किया था, जिसमें लड़की के बदले लड़की दी जाती थी। इसमें इस बात का कोई मतलब नहीं होता था कि लड़का कितना योग्य है क्या करता है इत्यादि।
इसे भी पढ़ें- बिना शादी युवक के साथ रहने को मजबूर होती हैं महिलाएं, जानें क्या है 'नातरा' या 'नाता' प्रथा
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।