herzindagi
tips for for packing household items

घर का सामान समेटने में होती है परेशानी तो ये आसान पैकिंग हैक्स आएंगे आपके काम

मार्केट में आपको कई ऐसी चीजें मिल जाएंगी जिससे आपका घर का फैला हुआ सामान आसानी से सिमट जाएगा। 
Editorial
Updated:- 2022-04-03, 18:07 IST

घर की रोजाना सफाई करते-करते घंटो का समय निकल जाता है। इसका कारण घर में मौजूद फैला छोटा-छोटा है और महिलाओं को अक्सर सामान समेटने और उसे सही जगह रखने में काफी परेशानी होती है। हम में से ज्यादातर लोग यह भूल जाते हैं कि बाजार में ऐसी कई चीजें मिलती हैं जिनके इस्तेमाल से घर का काम आसानी और जल्दी से हो जाता है और सबसे अच्छी बात तो यह है कि आप चाहें तो इन चीजों को घर पर भी बना सकती हैं।

तो क्या आप जानना चाहती हैं कि कैसे आप बड़ी आसानी से घर में फैला छोटा-छोटा सामान समेट सकती हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिनसे आपका काम जल्दी हो जाएगा और आप ज्यादा परेशान भी नहीं होंगी। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

छोटी -छोटी चीजों के लिए बनाएं एक डब्बा

box

अक्सर घर में छोटी-छोटी चीजें ज्यादा फैली हुई होती है। इन चीजों में चार्जर से लेकर पेन और पिन तक शामिल है और इन्ही चीजों को समेटकर एक जगह रखना काफी मुश्किल होता है और इन्हीं चीजों से घर ज्यादा फैला हुआ भी नजर आता है। लेकिन, अगर आप चाहती हैं कि आप इन चीजों को आसानी से समेट पाएं और आपको इन्हें अलग -अलग जगह से उठाकर भी न रखना पड़े तो इसके लिए आपको एक सुंदर सा डब्बा चाहिए होगा। हम सुंदर सा डब्बा इसलिए कह रहे हैं ताकि इससे चीजें अजीब न दिखे और यह घर को और सुंदर दिखाएं। आप चाहें तो बाजार से पेटेंड डिब्बे खरीद सकती हैं। लेकिन, इन्हें घर पर भी बनाया जा सकता है।

लॉन्ड्रीबैग का करें इस्तेमाल

laundary bag

घर में अक्सर सबसे ज्यादा कपड़े फैले होते हैं और सबसे ज्यादा समय भी गंदे कपड़ों को ही समेटने में लगता है और महिलाओं को इस काम को करने में सबसे ज्यादा परेशानी भी होती है। लेकिन, अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए इसका समाधान लेकर आए हैं। फैले और गंदे कपड़ों के लिए आप लॉन्ड्री बैग का इस्तेमाल कर सकती हैं।

मार्केट में आपको तरह-तरह के लॉन्ड्री बैग मिल जाएंगे और सबसे अच्छी बात यह बैग्स हर साइज, शेप और डिजाइन में आते हैं। आप इसे अपनी जरूरत के अनुसार मार्केट से खरीद सकती हैं। इस लॉन्ड्री बैग में गंदे कपड़े रखें और ऐसा करके आप काफी समय बचा सकती हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि आपको इसमें कपड़ो को फोल्ड करके रखने की भी जरूरत नहीं है। आप इसमें कपड़े कैसे भी रख सकती हैं।

बिस्तर बंद आएगा काम

bistar band

अक्सर ठंड में कंबल का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। रोज कंबल को वापस बेड में रखना काफी मुश्किल होता है और बाहर बेड पर पड़े कंबल देखने में भी अच्छी नहीं लगते हैं। ऐसे में अक्सर महिलाओं के दिमाग में सवाल आता है कि काश कोई ऐसी चीज होती जिससे इन कंबल को रखने की परेशानी ही दूर हो जाती तो अब आपको परेशान होने के जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए एक ऐसी चीज लेकर आए हैं जिससे आपकी परेशानी का हल निकल जाएगा ।

बता दें कि कंबल को रखने के लिए आप बिस्तर बंद का इस्तेमाल कर सकती हैं। आपको मार्केट में आसानी से अलग-अलग प्रकार के बिस्तर बंद मिल जाएंगे। बिस्तर बंद में आप कंबल को आसानी से पैक करके किसी भी छोटी सी जगह में रख सकती हैं। इससे न केवल आपका घर सुंदर दिखेगा और बल्कि जगह भी बचेगी। (कंबल को साफ करने के टिप्स)

इसे भी पढ़ें:बेबी बॉटल्स को आर्गेनाइज करना होगा आसान, यहां से लें टिप्स

आर्गेनाइजर का करें इस्तेमाल

toy organizer

जिस घर में बच्चे होते हैं वह घर सबसे ज्यादा फैला हुआ होता है और घर में सबसे ज्यादा बच्चों के खिलौने फैले होते हैं। खिलौने को समेटने में सबसे ज्यादा समय लगता है और बार-बार खिलौनों को समेटते-समेटते महिलाएं काफी परेशान होने लगती हैं। लेकिन अब आप आसानी से इन खिलौनों को समेट कर एक जगह पर रख सकती हैं।

बता दें कि बाजार में तरह-तरह के आर्गेनाइजर मिलते हैं जिनमें आप खिलौने रख सकती हैं। केवल खिलौने ही क्यों इन ऑर्गेनाइजर में आप अन्य सामान जैसे किताबें न्यूज पेपर भी रख सकती हैं। ये ऑर्गेनाइजर भी अलग-अलग शेप और डिजाइन में आते हैं तो सामान समेटने के साथ-साथ यह आपकी घर की खूबसूरती को भी बढ़ा सकते हैं। (घर पर आसानी से बनाएं खिलौने)

इसे भी पढ़ें:घर कर रही हैं शिफ्ट तो इन पैकिंग टिप्स की मदद से अपने काम को बनाए आसान


बाथरूम के सामान को इस तरह रखें

bathroom organizer

अक्सर महिलाओं को बाथरूम ऑर्गेनाइज करने में परेशानी होती है या दूसरे शब्दों में कहें तो वह भूल जाती हैं कि घर का बाथरूम भी ऑर्गेनाइज होना चाहिए। बाथरूम के सामान को कहीं भी रख देने की आदत बेहद पुरानी है और इसलिए अगर आप चाहती हैं कि आप आसानी से सामान समेट सकें तो इसके लिए मल्टी परपरज ऑर्गेनाइजर खरीदें। ऐसे ऑर्गेनाइजर खरीदें जिसमें ब्रश से लेकर शेविंग क्रीम तक आ जाए। ताकि सभी चीजें अलग-अलग न रहे और काम पड़ने पर आसानी से मिल भी जाए।

इन बातों का भी रखें खास ध्यान

house hold itmes packing hacks

  • घर का सामान समेटने और एक जगह पर रखने के लिए आपको हमेशा ऐसी चीजें खरीदनी चाहिए जिनमें ज्यादा ड्राअर हों ताकि आप फैले हुए सामान को आसानी से और सुरक्षित करके रख सकें।
  • आप चेस्टर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें आप हर तरीके के कपड़े रख सकती हैं।
  • चीजों को रखने के लिए छोटे-छोटे बॉक्स बनाएं ताकि सामान सही जगह पर रखा जा सके।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहे हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik.Com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।