दरवाजे के पीछे या आस-पास भूलकर भी ना टांगे ये चीजें वरना घर का लुक हो जाएगा बेकार

अधिकतर महिलाएं या घर में मौजूद कोई भी शख्स अपनी हर छोटी-मोटी चीजों को दरवाजे के पीछे टांग देता है। अगर आप भी ऐसा ही करती हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिससे आप भूलकर भी अपने दरवाजे के पीछे न टांगे।
image
image

अधिकतर महिलाएं या घर में मौजूद कोई भी शख्स अपनी हर छोटी-मोटी चीजों को दरवाजे के पीछे टांग देता है। अगर आप भी ऐसा ही करती हैं, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है, क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिससे आप भूलकर भी अपने दरवाजे के पीछे न टांगे। अगर आप ऐसा करती हैं, तो यह सभी चीजें आपके घर की खूबसूरती को कम कर सकती हैं।

दरवाजे के पीछे कपड़े लटका से बचें

अगर आप अपने घर के दरवाजे के पीछे कपड़े लटका देती हैं, तो ऐसा करने से बचे। आप इन कपड़ों को रखने के लिए अलमारी या ड्रॉवर वाली प्लास्टिक की अलमारी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा आपको बाजार में भी कई ऐसी जाली वाली बकेट मिल जाएगी, जिसमें आप कपड़े रख सकती हैं। ऐसा करने से आपके घर की खूबसूरती भी बरकरार रहेगी साथ ही आपके रूम का दरवाजा भी खराब नहीं दिखेगा।

1 - 2025-09-02T194608.921

दरवाजे पर जूते न टांगे

यही नहीं अगर आप दरवाजे पर जूते टांग देती हैं, तो ऐसा करने से बचे, क्योंकि अधिकतर महिलाएं ऐसी होती है, जो जूते को दरवाजे के पीछे लटका देता है, लेकिन अगर आप ऐसा करती है, तो यह आपके रूम की खूबसूरती को खराब करने के साथ-साथ आपके घर की खूबसूरती को भी कम कर देती हैं। ऐसे में आप शूज रखने के लिए रेग या जूते रखने के लिए ड्राइवर वाली प्लास्टिक की अलमारी का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपके घर को गॉर्जियस लुक देने में भी मदद करेगी और आप अपने जूते को सिस्टमैटिक भी रख सकती हैं।

मोजे, मास्क या पॉलीथिन जैसी चीजें न टांगे

अगर आप अपने घर के दरवाजे के पीछे मोजे, मास्क या पॉलीथिन जैसी चीजें रखती हैं, तो ऐसा करने से भी बचें, क्योंकि यह भी आपके घर की खूबसूरती को कम कर सकती हैं। यही नहीं अगर आपके घर पर कोई मेहमान आते हैं, तो इस तरह की चीज देखकर उनके सामने भी एक गलत और खराब इंपैक्ट पढ़ सकता है। ऐसे में आप अपने घर की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए इन चीजों को किसी अलमारी या ड्रोवर में रख दें।

2 - 2025-09-02T194607.235

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP