घर में दो-तीन बच्चों का सामान रखना हो सकता है झंझट भरा, लेकिन इन वार्डरोब हैक्स भी मदद से रखें उसे क्लटर-फ्री

बच्चों के घर में चीजों को मैनेज करना काफी मुश्किल काम लगता है। खासतौर से, बच्चों के कपड़ों से लेकर उनके बाकी सामान के लिए अलग से वार्डरोब की जरूरत पड़ती है। लेकिन अगर घर में दो-तीन बच्चे हों तो हर बच्चे के लिए अलग से वार्डरोब का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। अमूमन हम एक ही वार्डरोब का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, ऐसे में वार्डरोब भी बहुत ज्यादा बिखरी-बिखरी रहती है। आपने अक्सर नोटिस किया होगा कि आपने अभी सारे कपड़े अच्छी तरह तह करके रखे हो और फिर पलटकर देखा हो तो सारे कपड़े फिर से बिखरे हुए नजर आते हैं। ऐसे में बहुत अधिक झुंझलाहट होती है। ऐसे में काफी सारा समय तो इन्हें फिर से अरेंज करने या फिर सामान ढूंढने में ही निकल जाता है।
इतना ही नहीं, बच्चे इतनी जल्दी बड़े हो जाते हैं कि कपड़े छोटे हो जाते हैं और अलमारी की किसी कोने में बस जगह घेरते रहते हैं। ऐसे में यह समझ नहीं आता है कि बच्चां के इन सामान को वार्डरोब में किस तरह आर्गेनाइज्ड तरीके से रखा जाए। इसके लिए आपको बस कुछ आसान ट्रिक्स, थोड़ी स्मार्ट स्टोरेज और एक सही सिस्टम की जरूरत है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ वार्डरोब हैक्स के बारे में बता रहे हैं-
हर बच्चे के लिए अलग हो स्पेस
भले ही आप अपने सभी बच्चों का सामान एक ही वार्डरोब में रखने का मन बना रही हैं, लेकिन फिर भी वार्डरोब में हर बच्चे को एक अलग स्पेस दीजिए। मसलन, अगर वार्डरोब में चार-पांच सेक्शन हैं तो अलग-अलग सेक्शन में बच्चों का सामान रखें। इससे वे एक-दूसरे के सेक्शन को नहीं छेड़ेंगे, जिससे वार्डरोब के फैलने की संभावना काफी हद तक कम हो जाएगी। इसके अलावा, आप अलग-अलग रंग के हैंगर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इससे भी उनके सामान को आर्गेनाइज्ड करना आसान हो जाएगा।
ये भी पढ़ें:अस्त-व्यस्त कपड़ों को समेटने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, अलमारी रहेगी सेट

लेबल्स का करें इस्तेमाल
अगर बच्चे अक्सर एक सामान निकालने के चक्कर में पूरे वार्डरोब को बिखेर देते हैं तो ऐसे में लेबल्स का इस्तेमाल करें। आप हर जगह लेबल लगाएं-जैसे यूनिफार्म, केजुअल्स या पार्टी वियर। अगर बच्चा अभी पढ़ नहीं सकता है तो लिखने की जगह तस्वीरों का इस्तेमाल करें। इससे बच्चे धीरे-धीरे खुद अपने सामान को संभालना व उसे सही तरह से आर्गेनाइज्ड तरीके से इस्तेमाल करना सीखते हैं। अलमारी ठीक रखने का अच्छा तरीका है।
ये भी पढ़ें:सालों पुरानी हो चुकी है अलमारी! स्टिकर नहीं, इन तरीकों से बना सकती हैं एक-दम नया

छोटे कपड़ों को करें बाहर
दो-तीन बच्चों के एक ही वार्डरोब में अक्सर जगह इसलिए भी नहीं होती है, क्योंकि हम उनमें बच्चों के पुराने या छोटे हो चुके कपड़ों को भी रखते हैं। बच्चे बहुत जल्दी बड़े हो जाते हैं और ऐसे में उनके कपड़े छोटे या टाइट हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें वार्डरोब से बाहर करें। आप इन्हें बाद में जरूरतमंदों को दे सकती हैं। इससे वार्डरोब में स्पेस की प्रोब्लम नहीं होगी और उसे आर्गेनाइज करना भी आसान होगा।

बास्केट और डिवाइडर का करें इस्तेमाल
अगर आप बच्चों के कपड़ों को स्मार्टली वार्डरोब में रखना चाहती हैं तो ऐसे में बास्केट और डिवाइडर का इस्तेमाल करना एक अच्छा ऑप्शन है। दरअसल, बच्चों के कपड़े छोटे-छोटे होते हैं और वार्डरोब की ड्रॉअर में अक्सर वे गुम हो जाते हैं या फैल जाते हैं। लेकिन अगर आप ड्रॉअर के अंदर छोटी बास्केट या डिवाइडर का इस्तेमाल करती हैं तो इससे सभी सामान को आर्गेनाइज्ड तरीके से रखना काफी आसान हो जाएगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।