Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:50 AM IST

हर लड़की के पास होने चाहिए ये डिफरेंट डिजाइन वाले बैग्स, खास मौके पर आएंगे काम

फैशन बैग सिर्फ दिखाने के लिए नहीं लिए जाते हैं। इसमें अक्सर कई सारा जरूरत का सामान कैरी किया जा सकता है। आइए आर्टिकल में बताते हैं किस तरह के बैग्स को आप खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं, जिससे आपका लुक क्रिएटिव नजर आएगा।
Updated:- 2025-09-04, 17:30 IST
image

फैशन में बैग सिर्फ एक एक्सेसरी नहीं बल्कि जरूरत भी है। सही बैग आपके लुक को स्टाइलिश बनाने के साथ-साथ आपकी पर्सनैलिटी को भी डिफाइन करता है। हर लड़की की वॉर्डरोब में कुछ खास डिजाइन वाले बैग्स जरूर होने चाहिए जो अलग-अलग मौकों पर काम आएं। आइए आर्टिकल में जानते हैं आप किस तरह के बैग्स को कैरी करके लुक को क्रिएटिव और अट्रैक्टिव बना सकती हैं। साथ ही, इन्हें किस जगह पर दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं।

शोल्डर बैग करें स्टाइल

आप लुक को अट्रैक्टिव और अपने जरूरत का सामान कैरी करने के लिए शोल्डर बैग्स के इस डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के शोल्डर बैग्स कैरी करने में काफी अच्छे लगते हैं। इसमें डिजाइन भी अलग-अलग मिलता है। इसलिए यह सबसे यूनिक लगते हैं। आप इस तरह के बैग्स को कैरी करके लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। इसमें आप सारा सामान भी आसानी से कैरी कर सकती हैं, जिससे आप अच्छी लगेंगी। मार्केट में इस तरह के बैग्स आपको 600 से 1,000 रुपये में मिल जाएंगे।

1 - 2025-08-30T162739.866

साइड स्लिंग बैग करें कैरी

आप अपने लुक को क्रिएटिव बनाने के लिए साइड स्लिंग बैग को कैरी कर सकती हैं। इस तरह के बैग आप पार्टी या किसी फंक्शन में लेकर जाएं। इसमें सारा जरूरत का सामान आ जाएगा। साथ ही, इसे कैरी करने में आपको कोई दिक्कत नहीं होगी। इस तरह के बैग्स को आप चाहें तो बाद में वेकेशन पर ट्राई कर सकती हैं। इससे आपको आसानी से घुमने को मिल जाएगा।

2 - 2025-08-30T162739.056

इसे भी पढ़ें: स्लिंग बैग के नए और लेटेस्ट डिजाइंस आपके लुक में डालेंगे नई जान 

पार्टी स्टाइल हैंडबैग करें कैरी

अगर आप पार्टी में हैंडबैग को लेकर जाने की बात सोच रही हैं, तो ऐसे में आप इस फोटो में नजर आने वाले बैग को कैरी कर सकती हैं। इस तरह के बैग कैरी करने के बाद अच्छे लगेंगे। साथ ही, इससे आपका लुक भी सुंदर नजर आएगा। पार्टी में ले जाने वाला सामान भी आसानी से इस बैग में कैरी हो जाएगा। इसके साथ आपको कलर ऑप्शन भी कई सारे मिल जाएंगे।

5 (29)

इसे भी पढ़ें: ऑफिस से लेकर कॉलेज तक हर जगह लेकर जाने के लिए बेस्ट हैं इस तरह के लेदर हैंडबैग, देंगे रॉयल लुक

इस बार ट्राई करें ये बैग्स। इस तरह के बैग डिजाइंस को ट्राई करके आपका लुक क्रिएटिव और अच्छा नजर आएगा। साथ ही, आप सुंदर दिखेंगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Myntra, ENSAC, Berrylush, Exotic

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।