किटी पार्टी में जब कई महिलाएं एक साथ मिलती हैं तो खाना-पीना और हंसी-मजाक का दौर चलता है। यह एक ऐसी पार्टी है, जिसमें केवल महिलाएं ही होती हैं, इसलिए वह जमकर मस्ती करना चाहती हैं। हालांकि, एक चीज जिसके बिना किटी पार्टी और खाने-पीने का भी मजा नहीं आता, वह है गेम्स। किटी पार्टी में अगर गेम्स ना हो तो कुछ अधूरा-अधूरा सा लगता है। अगर आप भी अपनी फ्रेंड्स के साथ भरपूर मस्ती करना चाहती हैं और इसलिए अपने घर पर किटी पार्टी का प्लॉन कर रही हैं तो आपको उसमें कुछ गेम्स को भी अवश्य शामिल करना चाहिए।
यूं तो महिलाएं पार्टी में तम्बोला आदि गेम्स को शुमार करती हैं। लेकिन अगर आप हर बार से अलग कुछ नया व मस्ती भरा करना चाहती हैं तो कुछ नए गेम्स अवश्य ट्राई करें। हालांकि, आपको यह समझ नहीं आ रहा है कि किटी पार्टी में कौन से गेम्स रखे जाएं तो चलिए आज इस लेख में हम आपकी इस उलझन को दूर कर देते हैं-
बटन गेम
यह एक आसान गेम है, लेकिन इसमें काफी मजा आता है। इसके लिए आप कुछ कलरफुल बटन को एक बाउल में डाल दें। इन्हें अच्छी तरह मिक्स करें। कोशिश करें कि आपकी किटी में जितने सदस्य हैं, उनकी संख्या के अनुसार बटन के कलर्स चुनें। मसलन, अगर आप चार लोग हैं तो ऐसे में व्हाइट, ब्लैक, रेड व येलो कलर के बटन लिए जा सकते हैं। अब बारी-बारी से हर सदस्य एक सेफ्टी पिन ले और उसकी मदद से वह किसी खास कलर के ही बटन को उठाए। आप यह गेम एक या दो मिनट के टाइमर के साथ खेल सकती हैं। जो भी सबसे कम समय से सबसे अधिक बटन उठाएगा, वही विनर होगा।
इसे जरूर पढ़ें:डेस्टिनेशन वेडिंग पर खेलें ये गेम्स, गेस्ट को करें और भी ज्यादा एंटरटेन
थर्मोकोल बॉल्स गेम्स
यह भी एक मजेदार गेम है, जिसके लिए आपको थर्मोकोल बॉल्स और स्ट्रॉ की जरूरत होगी। यह दोनों ही चीजें मार्केट में आसानी से अवेलेबल है। आपको बस इतना करना है कि एक बाउल में थर्मोकोल बॉल्स रखें और उसे साथ में दूसरा खाली कंटेनर। अब हर प्लेयर स्ट्रॉ को ले और उसे अपने मुंह में रखकर थर्मोकोल बॉल्स को स्ट्रॉ की मदद से खाली कंटेनर में ट्रांसफर करें। इस दौरान वह अपने हाथों का यूज बिल्कुल भी नहीं कर सकता है। इस तरह 1 मिनट में अधिक से अधिक थर्मोकोल बॉल्स को कंटेनर में ट्रांसफर करने की कोशिश करें।
टूथपिक गेम
इस गेम के लिए भी आपको महज दो ही चीजों की आवश्यकता होगी। मटर और टूथपिक्स। इस गेम को खेलने के लिए आप एक बाउल में टूथपिक्स ले लें। आप इस गेम के लिए एक मिनट का टाइमर लगा सकती हैं या फिर कोई सॉन्ग भी चला सकती हैं। जब तक गाना चलेगा, तब तक हर प्लेयर को एक टूथपिक लेना है और उसमें तीन मटर लेने हैं। इस तरह, तय समय सीमा में उन्हें अधिक से अधिक टूथपिक्स (टूथपिक के इस्तेमाल के तरीके) की स्टिक तैयार करनी है। अंत में जिसकी स्टिक सबसे अधिक होंगी, वही विनर होगा।
पेपर गेम
इस गेम के लिए आपको पेन व पेपर के अलावा कुछ अन्य हाउसहोल्ड वस्तुएं जैसे कोई फल, चम्मच, साबुन या अन्य कई आइटम्स की जरूरत होगी। आपको बस इतना करना है कि सबसे पहले एक ट्रे पर करीबन 15-20 चीजों को व्यवस्थित करें। हर प्लेयर के हाथ में पेन व पेपर दे दें। अब आप इस ट्रे को सभी खिलाड़ियों को कुछ सेकंड्स के लिए दिखाएं। अब उन्हें पेपर पर उन्हीं चीजों को लिखने के लिए कहें, जो उन्होंने ट्रे में देखी थीं। एक मिनट में जो भी व्यक्ति सबसे अधिक नाम लिख पाएगा, वही जीत जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें:बच्चों के लिए रखी है पार्टी, तो जरूर खेंलें यह मजेदार खेल
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- scmp, dailyo, freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों