दिसंबर से फरवरी के बीच का समय बेहद ठंडा होता है। इस समय ना केवल इंसानों को, बल्कि हमारे प्यारे पालतू जानवरों को भी अतिरिक्त केयर की जरूरत होती है। आमतौर पर लोग मानते हैं कि ठंड से निपटने के लिए जानवरों का शरीर खुद पर खुद तैयार होता है। दरअसल, कुत्तों के शरीर पर एक फर होता है, जो उन्हें ठंड से बचाता है। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। आपके पालतू जानवर को भी ठंड का अहसास होता है।
ऐसे में उनके लिए ठंड के मौसम में भी गर्माहट बनाए रखना बेहद जरूरी है। जानवर भले ही मुंह से बोल नहीं सकते, लेकिन वह अपने असामान्य व्यवहार से अपनी बेचैनी और दर्द को बताने का प्रयास करते हैं। बस यह जरूरी है कि आप उनके संकेतों को समझकर उनका अतिरिक्त ख्याल रखें।
इसे जरूर पढ़ें: Winter Diet: सर्दियों में मक्के की रोटी से स्वाद के साथ सेहत भी पाएं
अब आप यह सोच रहे होंगे कि आप अपने पालतू का ध्यान कैसे रखें तो आज हम इस लेख में आपको ठंड के मौसम में पालतू जानवर का ख्याल रखने के कुछ आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं-
रखें अंदर
भले ही आपके पास कुत्ता हो या बिल्ली या फिर कोई खरगोश। ठंड से बचने के लिए यह बेहद जरूरी है कि आप उन्हें घर के अंदर ही रखें। घर के अंदर का मौसम बाहर से गर्म होता है। ऐसे में अगर वह घर के अंदर होते हैं तो उन्हें ठंड का अहसास कम होता है।
इसके अलावा घर के आसपास कुछ अवारा बिल्ली व कुत्ते घूमते हैं और वह खुद को ठंड से बचाने के लिए कार के नीचे सो जाते हैं। इसलिए आप इंजन शुरू करने से पहले यह जरूर देख लें कि कोई जानवर आपकी गाड़ी के नीचे ना हो।
गर्म कपड़ों का सहारा
जिस तरह ठंड से बचने के लिए आपको गर्म कपड़ों की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह अपने पालतू जानवर को भी आप गर्म कपड़ों से जरूर लपेंटे। आजकल मार्केट में जानवरों के लिए अलग से स्वेटर व जैकेट आसानी से मिल जाते हैं। आप उनके साइज के हिसाब से उनके लिए गर्म कपड़े खरीद सकती हैं। इस तरह ठंड के मौसम में वह खुद को आसानी से गर्म रख पाएंगी।
वहीं अगर आपके पास पालतू पक्षी हैं तो उन्हें ठंड से बचाने का आसान तरीका है कि आप उनके घोंसले को शॉल से ढक दें। यह पिंजरे के अंदरूनी हिस्सों को गर्म रखेगा। हालांकि पिंजरे को ढकते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसमें एक छोटी सी जगह खुली हुई भी हो, ताकि वह आसानी से सांस ले पाएं।
फर आएगा काम
कुत्ते व बिल्ली के शरीर के उपर फर होता है, जिसे अक्सर हम समय-समय पर शेव करवाते हैं। लेकिन ठंड के मौसम में आप ऐसा ना करें। दरअसल, यह फर उन्हें स्वाभाविक रूप से गर्म रखता है। इसलिए, सर्दियों में उनके शरीर के उपरी हिस्से पर मौजूद इस फर को शेव करने से बचें। इसके अलावा, अपने कुत्ते को नहलाने के तुरंत बाद टहलने न जाएं। उसे बाहर ले जाने से पहले उसके फर को पूरी तरह से सूखने दें।
इसे जरूर पढ़ें: ठंड में गोरा और चमकता हुआ चेहरा पाने के लिए अपनाएं ये दादी मां का आजमाया नुस्खा
फर्श ना रहे ठंडा
अमूमन पालतू जानवर फर्श पर सोते हैं, लेकिन ठंड के मौसम में उन्हें ठंडे फर्श पर ना सोने दें। ठंडे फर्श पर लंबे समय तक लेटे रहने से वह बीमार हो सकते हैं। आप चाहे तो मार्केट में मिलने वाले जानवरों के बेड व विभिन्न साइज के गद्दों को खरीद सकती हैं। अगर यह संभव नहीं है तो आप पालतू जानवर के सोने वाले स्थान पर एक कालीन या गद्दा बिछा सकती हैं। इससे वह आसानी से वहां सो जाएगा।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों