कमरे में है अटैच बाथरूम तो वास्तु के इन टिप्स को जरूर करें फॉलो

वर्तमान समय में, घरों को डिजाइन करने का तरीका काफी बदल गया है। ऐसी कई चीजे हैं, जिन्हें पहले होम डिजाइनिंग में शामिल नहीं किया जाता था, लेकिन अब यह आम हैं। इन्हीं में से एक है कमरे के साथ अटैच बाथरूम। खासतौर से, मास्टर बेडरूम में बाथरूम को भी अटैच किया जाता है, जो यकीनन काफी कंफर्टेबल है। लेकिन कमरे के साथ जब बाथरूम अटैच होता है तो आपको कई बातों का ख्याल रखना होता है।
दरअसल, हर जगह की अपनी एक अलग एनर्जी होती है और उसी को ध्यान में रखते हुए घर को डिजाइन करना चाहिए। कमरे में अटैच बाथरूम होना कोई समस्या नहीं है। बस उस जगह पर सकारात्मकता बनाए रखने के लिए आपको वास्तु के कुछ नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको वास्तु से जुड़े कुछ ऐसे ही टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें कमरे के साथ अटैच बाथरूम होने पर फॉलो करना चाहिए-
इस तरह सोएं
बेड के साथ टॉयलेट अटैच है, तो ध्यान दें कि जब भी आप बेड पर लेटें तो पैरों के सामने या सिर के पीछे कोई भी टॉयलेट का दरवाजा नहीं होना चाहिए। अगर आपके कमरे का डिजाइन ऐसा है कि पैरों के सामने या सिर के पीछे टॉयलेट का दरवाजा है तो आप रात को सोने से पहले उसे अच्छी तरह बंद कर दें। अगर रात को सोते समय टॉयलेट का दरवाजा खुला रहता है तो इससे शरीर का आभामंडल कमजोर होता है। जिससे शरीर में शिथिलता आती है।
मेंटनेस पर दें ध्यान
यह देखा जाता है कि आजकल बेडरूम के साथ बाथरूम तो अटैच होता है, लेकिन लोग उसकी मेंटनेस पर बहुत अधिक ध्यान नहीं देते हैं। कभी-कभी टॉयलेट से पानी टपकता है या फिर टॉयलेट की सीट में कोई प्रॉब्लम होती है। ऐसे में उसे तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इससे आपके कमरे में भी नेगेटिविटी बढ़ती है, जो आगे चलकर हेल्थ प्रॉब्लम्स की वजह भी बन सकती है।(इन हैक्स की मदद से टॉयलेट पर जमी गंदगी और दाग को करें साफ)
साफ-सफाई को ना करें नजरअंदाज
यूं तो हमेशा ही पूरे घर की साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाना चाहिए, लेकिन अगर आपके बेडरूम से बाथरूम अटैच है तो आपको विशेष फोकस करने की आवश्यकता है। अटैच बाथरूम की गंदगी कमरे में भी नकारात्मकता का कारण बनती है। जिससे आपको नींद से जुड़ी समस्या हो सकती है या फिर इससे पति-पत्नी के संबंधों भी परेशानियां पैदा हो सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- बन्दनवार लगाते समय इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान, आएंगी घर में खुशियां अपार
काले रंग की टायल्स से करें परहेज
अगर आपके बेडरूम के साथ बाथरूम अटैच है तो वहां पर काले रंग की टायल्स का इस्तेमाल करने से बचें। साथ ही यह भी ध्यान दें कि आप वहां पर ऐसी कोई चीज अवश्य रखें, जिससे वहां पर हल्की खुशबू या अरोमा बनी रहे। इसका पॉजिटिव असर आपके मूड पर भी पड़ता है।(वास्तु एक्सपर्ट से जानें बाथरूम के वास्तु दोष दूर करने के टिप्स)
लिड को करें कवर
यह देखने में आता है कि लोग अपने घरों मे बेडरूम के साथ अटैच बाथरूम तो बनवा लेते हैं, लेकिन वह टॉयलेट को इस्तेमाल करने के बाद उसके लिड को कवर नहीं करते हैं। अधिकतर घरों में वह खुला ही रहता है। लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर टॉयलेट की सीट का कवर खुला होता है, तो इससे धन की हानि होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
इसे जरूर पढ़ें- इन 4 अद्भुत चीजों के इस्तेमाल से गंदा टॉयलेट हो जाएगा एकदम साफ
बाथरूम में रखें प्लांट
अगर आपके कमरे में अटैच बाथरूम है तो आप वहां पर कुछ प्लांट्स जैसे स्पाइडर प्लांट या स्नेक प्लांट को अवश्य रखें। यह आपके बाथरूम व कमरे में सकारात्मकता का संचार करते हैं। हालांकि, होम डेकोर के लिहाज से भी अटैच बाथरूम को प्लांट्स की मदद से डेकोरेट करना अच्छा विचार माना जाता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik, pixabay
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।