इन 4 अद्भुत चीजों के इस्तेमाल से गंदा टॉयलेट हो जाएगा एकदम साफ

घर को साफ और व्यवस्थित रखना आसान नहीं है, लेकिन कुछ टिप्स और नेचुरल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करके इसे बेहतर बनाने में मदद मिलती है। हालांकि, कुछ कार्य अधिक जटिल होते हैं और इसमें बाथरूम में जमा बैक्टीरिया को साफ करना। इन बैक्टीरिया के विकास के लिए बाथरूम की स्थितियां जिम्मेदार होती हैं, इसलिए किसी को इन बैक्टीरिया से बीमार होने से बचाने के लिए बाथरूम विशेष रूप से टॉयलेट को हमेशा साफ और स्वच्छ रखना महत्वपूर्ण है। इस आर्टिकल में हम आपको टॉयलेट को बैक्टीरिया फ्री करने की अद्भुत तरीका लेकर आए हैं जो वास्तव में काम करते हैं और इसे आपको भी जरूर आजमाने चाहिए।
लहसुन की कली

यह बैक्टीरिया को मारने के साथ-साथ टॉयलेट को ब्लीच करने के सबसे तेज तरीकों में से एक है। साथ ही यह पॉट के चारों ओर पीलेपन को दूर करने में मदद करता है।
इसे जरूर पढ़ें: टॉयलेट पर जमी गंदगी और दाग को मिनटों में साफ करेंगे ये 5 हैक्स
साम्रगी
- लहसुन की कली- 2
इस्तेमाल का तरीका
- आपको बस इतना करना है कि लहसुन की 2 कली को छीलकर सोने से पहले टॉयलेट में रख दें।
- इसे रात-भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- सुबह टॉयलेट खाली कर दें।
- ऐसा आपको हफ्ते में कम से कम दो बार करना चाहिए।
लहसुन की चाय

टॉयलेट को बैक्टीरिया फ्री करने के लिए एक बहुत ही प्रभावी तरकीब और भी है जो बहुत तेजी से रिजल्ट देती है। यह लहसुन की चाय है। इसे इस्तेमाल करना बेहद ही आसान है।
साम्रगी
- लहसुन की कली- 3-4
इस्तेमाल का तरीका
- इसके लिए लहसुन को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर उबलते पानी में डाल दें।
- 15 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें और फिर चाय को टॉयलेट में डाल दें।
- यह नुस्खा बैक्टीरिया से छुटकारा और टॉयलेट को बैक्टीरिया फ्री करने में अच्छे रिजल्ट देता है।
बेकिंग सोडा

टॉयलेट को बैक्टीरिया फ्री करने की एक और तरीका बेकिंग सोडा है जो बेहद ही असरदार है। बेकिंग सोडा और सफेद सिरके से बना मिश्रण टॉयलेट से आने वाली दुर्गंध को दूर करता है, गंदगी को घोलता है और बैक्टीरिया को दूर करता है।
सामग्री
- सफेद सिरका- 1 कप
- बेकिंग सोडा- 2 बड़े चम्मच
इस्तेमाल का तरीका
- इसके लिए आपको दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर टॉयलेट में डाल दें।
- इस मिश्रण को रात-भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- अगली सुबह इसे पानी से साफ कर दें।
- अच्छे रिजल्ट पाने के लिए आप इस टिप को कई बार दोहरा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या आप जानती हैं पौधों के लिए भी लाभकारी है हल्दी, ऐसे करें इस्तेमाल
कोको कोला

क्या आप टॉयलेट में लगे पीले दागों से परेशान हैं? तो सोडा को हटाने और बैक्टीरिया से छुटकारा पाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आपको चाहिए-
सामग्री
- कोका कोला- 1 कैन
- सफेद सिरका- 1 कप
- बेकिंग सोडा- 3 बड़े चम्मच
इस्तेमाल का तरीका
- कोका कोला को दाग-धब्बों पर फैलाएं।
- इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
- फिर ब्रश से रगड़ें। अब सिरका, बेकिंग सोडा डालें।
- 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- फिर ब्रश से रगड़ें और पानी से साफ करें।
- इसके लिए आप घर में बेकार या पुरानी कोको कोला का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
शायद आपको यह तरीके थोड़े अजीब लग रहे होंगे लेकिन यह बेहद ही असरदार हैं और आसानी से आपके टॉयलेट को साफ और बैक्टीरिया फ्री रखने में मदद करते हैं। आप भी टॉयलेट को साफ करने के लिए इन अद्भुत चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस तरह के और आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।