Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:00 AM IST

स्ट्रेस मैनेजमेंट से जुडी इन गलतफहमियों पर बिल्कुल भी ना करें भरोसा

स्ट्रेस को मैनेज करने के लिए आप कई तरीकों को अपनाती होंगी। लेकिन इससे जुड़ी कुछ गलतफहमियों पर आपको बिल्कुल भी विश्वास नहीं करना चाहिए। जानिए इस लेख में। 
Updated:- 2020-10-14, 16:23 IST
why stress

आज के समय में काम की बढ़ती अधिकता, बिजी लाइफस्टाइल और पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ की परेशानियां महिलाओं के जीवन में तनाव का कारण बनती है। जब तनाव बहुत अधिक बढ़ जाता है तो इसका नकारात्मक असर आपके शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। इससे हरदम थकावट के अलावा आपको नींद की समस्या आदि का सामना करना पड़ता है। हालांकि तनाव से निपटने के लिए हर महिला अपने तरीके अपनाती हैं। लेकिन कभी-कभी इससे आपको कोई लाभ नहीं होता। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि स्ट्रेस मैनेजमेंट से जुड़ी कुछ गलतफहमियों पर हम भरोसा कर बैठती हैं। हो सकता है कि आप भी अपने मन में छिपे अत्यधिक तनाव से परेशान हों और उसे मैनेज करने के बारे में सोच रही हों। लेकिन इससे पहले आपको स्ट्रेस मैनेजमेंट से जुड़ी कुछ गलतफहमियों को दूर करना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको स्ट्रेस मैनेजमेंट से जुड़ी कुछ अफवाहों के बारे में बता रहे हैं, जिन पर आपको बिल्कुल भी भरोसा नहीं करना चाहिए-

इसे जरूर पढ़ें: कैसे रोज़ाना का स्ट्रेस बदल जाता है डिप्रेशन में, साइकोलॉजिस्ट से जानें

stress manage

स्ट्रेस मैनेजमेंट का मतलब है तनाव दूर करना

यह एक ऐसी सलाह है, जिसे अक्सर लोग देते हुए नजर आते हैं। जब भी स्ट्रेस मैनेजमेंट की बात होती है तो यह माना जाता है कि इसका अर्थ है तनाव को पूरी तरह से दूर करना। हालांकि यह एक मिसकंसेप्शन है। तनाव को पूरी तरह से खत्म कर पाना संभव नहीं है। इतना ही नहीं, कुछ स्थितियों में, तनाव वास्तव में अच्छा है क्योंकि यह आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए प्रेरित करता है। इसलिए बेहतर तरीका यह है कि आप तनाव को जीवन का हिस्सा मान लें और जहां तक संभव हो, उसे खत्म करने की कोशिश करें। बाद में उन चीजों के लिए रणनीति बनाएं जिन्हें समाप्त नहीं किया जा सकता है।

इसे जरूर पढ़ें: एग्‍जाम और रिजल्‍ट स्‍ट्रेस से बचाव के लिए ये 5 आयुर्वेदिक टिप्‍स अपनाएं

manage stress

सही तकनीक से तनाव होगा दूर

कुछ महिलाएं मानती हैं कि अगर सही तकनीक का इस्तेमाल किया जाए तो इससे तनाव पूरी तरह से दूर हो जाएगा। व्यायाम, योग, ध्यान और सकारात्मक सोच निश्चित रूप से आपके तनाव के स्तर को कम कर सकती है लेकिन कुछ भी आपके तनाव को पूरी तरह से खत्म नहीं कर सकता है। अगर आप सोचती हैं कि इन तकनीक का इस्तेमाल करके आप तनाव को खत्म कर देंगी तो यह आपकी एक गलतफहमी है। हालांकि जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं और व्यायाम व ध्यान की मदद से तनाव को मैनेज करें।

 

तनाव कम करने में पॉपुलर तकनीक आएंगी काम

वैसे तो तनाव कम करने के लिए कई पॉपुलर तकनीक हैं, जिसे महिलाएं फॉलो करती हैं। आमतौर पर महिलाएं मानती हैं कि इन तकनीक के जरिए स्ट्रेस को मैनेज किया जा सकता है। हालांकि यह भी एक मिथक है। दरअसल, हम सभी अलग हैं और  हमारी परिस्थितियां अलग हैं और इसलिए हर स्थिति के प्रति हमारे रिएक्शन भी अलग होते हैं। ऐसे में आपका अपना व्यक्तिगत अनुभव व तरीका भी तनाव को मैनेज करने में आपकी मदद करेगा। इसके लिए आपको खुद को एक्सप्लोर करना होगा।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।