जब बात कपड़ों को वार्डरोब में आर्गेनाइज्ड तरीके से रखने की होती है तो अधिकतर महिलाएं उसे हैंग करना ही पसंद करती हैं। कपड़ों को हैंग करने के लिए वह हैंगर का इस्तेमाल करती हैं। जब आप हैंगर में कपड़ों को हैंग करती हैं तो इससे यकीनन क्लोसेट के काफी स्पेस को बचाया जा सकता है। लेकिन क्या आपको पता है कि मार्केट में मिलने वाले अलग-अलग का प्रभाव आपके कपड़ों पर पड़ता है।
अमूमन मार्केट से हैंगर खरीदते समय महिलाएं सबसे अधिक उसके प्राइस पर फोकस करती हैं, लेकिन वास्तव में उसके टाइप, मैटीरियल व क्वालिटी पर ध्यान दिया जाना चाहिए। हो सकता है कि आपको सभी हैंगर लगभग एकसमान नजर आते हों। जबकि वास्तव में इसमें कई तरह के डिफरेंस होते हैं और हर तरह के हैंगर की अपनी एक अलग खासियत व नुकसान होते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको डिफरेंट टाइप्स के हैंगर के बारे में बता रहे हैं-
वुडन हैंगर
वुडन हैंगर अन्य हैंगर की तुलना में अधिक टिकाऊ होते हैं और यह देखने में भी बेहद अच्छे लगते हैं। यह अधिक चौड़े होते हैं। जिसका सीधा सा अर्थ है कि जब आप इन हैंगर पर कपड़े टांगते हैं तो इससे कपड़े अपनी शेप नहीं खोते हैं। अगर इनके फायदों की बात हो तो यह अधिक लॉन्ग लास्टिंग होते हैं और वायर हैंगर की तरह इनकी शेप नहीं खराब होती है। इनका एक नुकसान यह है कि यह अन्य हैंगर की अपेक्षा अधिक महंगे होते हैं। अगर आप अपने हैवी कपड़ों को हैंग करना चाहती हैं तो इसके लिए वुडन हैंगर को सलेक्ट करना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
इसे भी पढ़ें-सर्दियों के कपड़े अलमारी में रखते समय अपनाएं ये हैक्स, बचेगा समय और स्पेस
प्लास्टिक हैंगर
प्लास्टिक हैंगर एक कॉमन टाइप हैंगर हैं। अधिकतर लोग प्लास्टिक हैंगर को खरीदना पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि वे अपेक्षाकृत सस्ते होते हैं और बेहद आसानी से अवेलेबल हैं। प्लास्टिक हैंगर की खासियत यह है कि यह आपको डिफरेंट शेप्स व साइज में मिलेंगे तो आप बच्चों के कपड़ों से लेकर बड़ों तक के लिए इसे चुन सकते हैं। इतना ही नहीं, इसमें आपको चौड़ाई और कलर्स में भी वैरायटी मिलेगी।
मेटल हैंगर
मेटल हैंगर अक्सर कस्टम-निर्मित होते हैं। कई हैंगर लोहे या तांबे के होते हैं, और बहुत मोटे होते हैं। मेटल हैंगर आपको कई क्वालिटी में मार्केट में मिलते हैं। अगर आप लो क्वालिटी मेटल हैंगर को चुनती हैं तो उनकी शेप जल्द खराब हो जाएगी और ऐसे हैंगर पर हैवी क्लॉथ्स को नहीं टांगा जा सकता। इसके विपरीत, अच्छी क्वालिटी के मेटल हैंगर थोड़े महंगे हो सकते हैं, लेकिन इनकी शेप लंबे समय तक यूं ही बनी रहती है। यह जल्दी खराब नहीं होते हैं और हैवी क्लॉथ्स के लिए भी इन्हें यूज किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें-इन स्टेप बाय स्टेप तरीकों से अपने वार्डरोब को करें आर्गेनाइज
बैम्बू हैंगर
बैम्बू हैंगर एक एनवायरनमेंट फ्रेंडली और ड्यूरेबल हैंगर हैं। यह देखने में काफी हद तक वुडन हैंगर की तरह ही नजर आते हैं, लेकिन वास्तव में यह उनसे काफी अलग होते हैं। दरअसल, यह अधिक लाइटवेट होते हैं। साथ ही इनका दाम भी वुडन हैंगर की अपेक्षाकृत कम होता है। वहीं, अगर आप अपने वार्डरोब के लिए एक ईको-फ्रेंडली ऑप्शन की तलाश में हैं तो ऐसे में बैम्बू हैंगर सबसे बेस्ट ऑप्शन है। हालांकि, यह हैंगर प्लास्टिक और वायर हैंगर की अपेक्षा थोड़े महंगे हैं। इस तरह के हैंगर पर लाइटवेट क्लॉथ्स को आसानी से हैंग किया जा सकता है।
साटन हैंगर
पिछले कुछ समय से साटन हैंगर का चलन काफी बढ़ गया है। इस तरह के हैंगर(Hanger) में पैंडिंग का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि कपड़ों को नुकसान होने और क्रीजिंग को रोका जा सकता है। यह क्लॉथ हैंगर पैडेड होने के साथ-साथ कई रंगों और डिज़ाइन विकल्पों में उपलब्ध हैं। यह हैंगर स्पेशल आउटफिट से लेकर उन कपड़ों के लिए अच्छे माने जाते हैं, जिनमें जल्द ही क्रीजिंग हो जाती है। अगर आप अपने डेलीकेट कपड़ों के लिए एक बेहतरीन हैंगर की तलाश में हैं तो इसे चुन सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें कि इसमें आप हैवी क्लॉथ्स जैसे सूट या आउटवियर आदि नहीं हैंग कर सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों