Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:50 AM IST

कौन हैं लेडी सिंघम कॉन्स्टेबल सुनीता यादव और क्‍यों हो रही है उनकी चर्चा, जानें उनसे जुड़ा मामला

सुनीता यादव ने ऐसा क्‍या किया, जिसकी वजह से उन्‍हें लेडी सिंघम कहा जा रहा है। जानें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनके वीडियो की सच्‍चाई।  
Updated:- 2020-07-16, 15:04 IST
image

इन दिनों गुजरात में लोक रक्षक दल (LRD) की महिला कॉन्स्टेबल सुनीता यादव चर्चा में हैं। लोग उन्‍हें लेडी सिंघम के नाम से भी जानते हैं। सुनीता सूरत में कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। सुनीता बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। सुर्ख़ियों की वजह है उनका एक वीडियो, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुछ लोगों के साथ बहस करती नजर आ रही हैं। दरअसल यह वीडियो उस समय का है जब रात में ड्यूटी के दौरान सुनीता गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री के बेटे और उनके दोस्तों को रोकती हैं और फिर उनसे कर्फ्यू तोड़ने को लेकर बहस करती हैं। इस वीडियो में सुनीता उन्‍हें डांटती हुई नजर आ रही हैं।

 know about lady singham gujarat police constable sunita yadav inside

इसे जरूर पढ़ें: सेल्फ डिफेंस के इन 7 तरीकों को अपनाने से आप रहेंगी सुरक्षित

पहले आपको बता दें, कोरोना की वजह से देश में अनलॉक-2 चल रहा है। वहीं, गुजरात में अनलॉक-2 के दौरान रात दस से सुबह पांच बजे तक घर से बाहर निकलने की मनाही है। अगर जरूरी काम से बाहर निकल रहे हैं तो आपको मॉस्क जरूर पहनना होगा। सारी गाइडलाइंस को भी मानना होगा।

 

यह घटना 8 जुलाई की है, जब कॉन्स्टेबल सुनीता ने 5 लड़कों को पैट्रोलिंग के दौरान रोका था। इसमें गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री किशोर कानानी के बेटे से उनकी तीखी बहस हुई थी। युवक ने मंत्री का बेटा होने का दावा करते हुए कहा कि वह अपने दोस्त की मदद के लिए आया है। गाड़ी पर विधायक की प्लेट होने को लेकर भी सुनीता भड़की थीं। 11 जुलाई को मंत्री के बेटे प्रकाश और उसके दो दोस्तों दीपक गोधानी और संजय ककाडिया को कर्फ्यू तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें बेल पर रिहा कर दिया गया।

 know about lady singham gujarat police constable sunita yadav inside

 

आपको बता दें कि इस घटना के बाद सुनीता को अपने इस्तीफे का ऐलान करना पड़ गया। वहीं, उन्होंने दावा किया है कि उनकी जान को खतरा है और उन्हें पुलिस सुरक्षा दी गई है। सुनीता ने एक मीडिया हाउस को दिए बयान में कहा कि उन्होंने पुलिस फोर्स से इस्तीफा दिया है और वह IPS अधिकारी (IPS ऑफिसर रहीं किरण बेदी से लें इंस्पिरेशन) बनना चाहती हैं, इसके लिए वह तैयारी करना चाहती हैं, ताकि पुलिस फोर्स में वापस आ सकें।

वहीं, सुनीता ने अपनी बात रखते हुए कहा, मेरी लड़ाई मेरे लिए नहीं, मेरी लड़ाई खाकी वर्दी के लिए है। मुझे फोन पर धमकियां मिल रही है। फोन पर धमकने वाला मुझे कह रहा है, ‘तुम देश के लिए बहुत काम कर रही हो। मुझे नहीं लगता बहुत दिन जी पाओगी।’ उन्होंने मसला सुलझाने के लिए पचास लाख रुपए भी ऑफर किए हैं। वैसे उन्‍होंने आगे कहा कि उस दिन क्या हुआ, वह पूरी बात नहीं बता सकती, क्योंकि अभी तक उनका इस्तीफा स्वीकारा नहीं गया है, इस वजह से वह खुलकर अपनी बात नहीं रख सकती।

 know about lady singham gujarat police constable sunita yadav inside

इसे जरूर पढ़ें: चायवाले की बेटी बन गई IAF पायलट, केदारनाथ त्रासदी से मिली थी वायुसेना से जुड़ने की प्रेरणा

बता दें कि सुनीता ने सूरत पुलिस कमिश्नर से पुलिस प्रोटेक्शन की मांग की थी। जिसके बाद दो महिला पुलिसकर्मी उनके घर पर तैनात हैं। वहीं, दो पुरुष पुलिसकर्मी उनके अपार्टमेंट के मेन गेट पर तैनात हैं। इस मामले की जांच की जिम्‍मेदारी एसीपी जेके पांड्या को सौपी गई है। अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी तो जुड़ी रहिए हमारे साथ। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए पढ़ती रहिए हरजिंदगी।

Photo courtesy- (newswada.com, resultuniraj.co.in, img.republicworld.com, newsraiser.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।