Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:05 AM IST

इस अजीब रस्म में साली जीजा को खिलाती है कंकड़ पत्थर से बने व्यंजन, आप भी जानें

जिस प्रकार सभी की जाति, धर्म, बोली और रहन सहन अलग होती है, वैसे ही उनके विवाह की भी संस्कृति और तरीका अलग होता है। ऐसे में आज हम आपको छत्तीसगढ़ के विचित्र Ritual के बारे में बताएंगे।  
Updated:- 2023-09-15, 18:47 IST
image

शादी दो लोगों का ही नहीं बल्कि दो परिवार और समाज का मिलन है। भारत में शादी को एक बहुत बड़े उत्सव के रूप में मनाया जाता है। लोग अपनी पूरी जिंदगी की कमाई और इच्छा उस एक दिन की शादी को खास बनाने में लगा देते हैं। लोग इस एक दिन के कार्यक्रम के लिए सालों से तैयारी करते हैं। शादी कई जन्मों का बंधन है। सभी धर्म और जाति की शादी की प्रथा और रीति रिवाज सभी से अलग-अलग होते हैं। ऐसे में आज हम आपको छत्तीसगढ़ के एक अनोखे विवाह प्रथा के बारे में बताएंगे। शादी के इस रस्म में साली अपने होने वाले जीजा जी को कंकड़-पत्थर से बने पकवान खिलाती है। ये सुन कर आप भी इस रस्म के बारे में जानने के लिए उत्सुक हुए होंगे तो चलिए जानें इस अनोखे रस्म के बारे में।

क्या है राती भाजी

ratibhaji

जैसा की नाम से पता चल रहा है राती भाजी, राती का मतलब है रात और भाजी का मतलब है भोजन या साग। इस रस्म में जब दुल्हा बारात लेकर आता है तब सास और ससुर के द्वारा स्वागत-सत्कार किया जाता है, जिसके बाद साली अपने होने वाले जीजा जी की स्वागत करती है। ये तो आप सभी को पता है कि साली और जीजा का रिश्ता मजाक मस्ती को होता है। ऐसे में यह रस्म भी मजाक मस्ती से भरपूर होता है और साली द्वारा जीजी जी के सत्कार के इस रस्म को ही राती भाजी कहा जाता है।

कैसे की जाती है राती भाजी की रस्म

wedding rituals

जीजी जी के स्वागत में साली बड़े से परात या थाली में भोजन तैयार करवाती है, जिसमें खाने पीने की विभिन्न सामग्री होती है। पकवान के अलावा 10 से 12 तरह के पत्ते, पान, दातुन, कंकड़ पत्थर मिले हुए व्यंजन, नमक और मिर्च से भरपूर शरबत (रबत बनाने की रेसिपी)। इन सभी चीजों को साली अपने जीजा को खाने के लिए कहती है। कई बार जब जीजा जी इस रस्म से परिचित नहीं रहते हैं, तो वे इनका सेवन कर लेते हैं, वहीं कई बार जानकार लोग इन कंकड़ पत्थर के पकवानों का सेवन नहीं करते हैं। 

इसे भी पढ़ें : पार्टनर को कमिट करने से पहले एक बार खुद से जरूर पूछें यह सवाल 

रातीभाजी खिलाने के मिलते हैं अच्छे नेग

hindu wedding rituals step by step

साली को इस रस्म (शादी के अजीबोगरीब रस्म) में अच्छे नेग के दाम भी मिलते हैं। चाहे जीजा उस थाल से कुछ खाए या न खाएं उसे अपनी साली को उसकी मुंह मागी शगुन देनी पड़ती है। हंसी मजाक से भरपूर इस रस्म को दूल्हा और साली तो इंजॉय करते ही हैं, साथ ही बाकी देखने वालों के लिए भी यह बढ़िया रस्म है। 

इसे भी पढ़ें : अपनी शादी में ये सात नई कस्में लीजिए और अपनी मैरिटल लाइफ को हैप्पी बनाइए

 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik,

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।