Karwa Chauth 2024 Decoration Hacks: करवा चौथ का पर्व प्रत्येक वर्ष कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 20 अक्टूबर को पड़ रहा है। इस दौरान महिलाएं पूरे दिन निर्जला उपवास रख करवा माता की पूजा-अर्चना करती हैं। इस दौरान पूजा थाली, कलश और छलनी का खास महत्व है।
ऐसे में अधिकतर महिलाएं बाजार में मिलने वाली डेकोरेट थाली, लोटा और छलनी खरीद कर लाती है। पूजा के दौरान पीतल और मिट्टी के कलश को रखा जाता है। अगर आप करवा चौथ के लिए मिट्टी के साधारण से कलश को और भी सुंदर बनाना चाहती हैं, तो यहां हम आपको कुछ डेकोरेशन आइडिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इसे सजा सकती हैं।
कलश सजाने के लिए आवश्यक सामग्री (How to Karva chauth kalash decoration at home)
- मिट्टी का कलश
- रंग (लाल, पीला, हरा, गुलाबी इत्यादि)
- ब्रश
- मोती
- बिंदी
- छोटे-छोटे फूल
- पत्ते
- धागा
- गोंद
इसे भी पढ़ें-इन 3 आसान तरीकों से घर पर ही डेकोरेट करें Karwa Chauth की छलनी
मिट्टी का कलश कैसे सजाएं?
- मिट्टी के कलश को सजाने के लिए सबसे पहले इसे अच्छी तरह से साफ कर धुलकर सुखा लें।
- इसके बाद इसे आप अपने मनपसंद एक रंग या कई रंगों का कॉम्बिनेशन मिलाते हुए इस्तेमाल कर सकती हैं।
- कलश पर ब्रश की मदद से डॉट्स, लाइन्स या कोई भी डिजाइन बनाएं।
- इसके अलावा स्वास्तिक या ओम का चिन्ह भी बनाकर सजा सकती हैं।
मोतियों और बिंदियों से करें कलश की सजावट
- मिट्टी के कलश को सजाने के लिए आप मोती और बिंदी का भी उपयोग कर सकती हैं।
- इसके लिए कलश के ऊपरी हिस्सा यानी मुंह के चारों तरफ मोती चिपकाएं।
- कलश के बाकी हिस्से पर बिंदी लगाएं।
- आप कलश को सुंदर बनाने के लिए अलग-अलग रंग और डिजाइन के मोतियों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
फूलों और पत्तों से सजावट
- अगर आप अपने कलश को अलग तरीके से सजाना चाहती हैं, तो बाजार में मिलने वाले आर्टिफिशियल फूल और पत्ती का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसके अलावा आप पेंट की मदद से भी फूल और पत्ती बना सकती हैं।
- मिट्टी के कलश को सजाने के लिए उसके मुंह पर छोटे-छोटे फूल और पत्ते चिपकाएं।
- आप आर्टिफिशियल या असली फूलों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
कलरफुल धागे से सजावट
- कलश को सजाने के लिए आप चमकदार और कलरफुल धागे का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसके लिए कलश के मुंह के चारों ओर धागा लपेटें।
- अब इसके नीचे पेंट की मदद से बिंदी रखकर सजा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-Karwa Chauth 2024 Decoration: करवा चौथ पर पुरानी चूड़ियों से तोरण बनाकर ऐसे डेकोरेट करें अपना घर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik, Pinterest, Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों