Karwa Chauth 2025: करवा चौथ के दिन चंद्रमा को किस धातु के लोटे से अर्घ्य देना चाहिए?

इस साल 10 अक्टूबर को करवा चौथ मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे भाग्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और चंद्रमा की पूजा करती हैं। चंद्रमा के साथ-साथ इस दिन करवा माता, भगवान शिव, माता पार्वती और कार्तिकेय जी की पूजा का भी विधान है।
शास्त्रों में बताया गया है कि करवा चौथ पर चंद्रमा को अर्घ्य देते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। इनमें सबसे ज़रूरी है कि आप किस धातु के लोटे का इस्तेमाल करती हैं, ताकि पूजा में कोई दोष न हो। वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानिए कि अर्घ्य देने के लिए कौन-सी धातु का लोटा सबसे शुभ होता है।
करवा चौथ के दिन चंद्रमा को किस बर्तन से अर्घ्य दें? (Which Utensil Should Be Used For Chandrama Arghya?)

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं चंद्रमा को स्टील के लोटे से जल अर्पित करती हैं। जबकि शास्त्रों में प्लास्टिक, स्टील, लोहे जैसी धौतों को अशुद्ध माना गया है।
यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2025: 9 या 10 अक्टूबर, कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
वहीं तांबा, पीतल, सोना, एवं चांदी धातु को सबसे शुद्ध और पवित्र माना गया है। ऐसे में आप चारों धातुओं में से किसी भी एक धातु के लोटे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे पूजा में दोष नहीं लगेगा।

इसके अलावा, अष्ट धातु को भी शास्त्रों में श्रेष्ठ बताया गया है। भगवान की प्रतिमाएं भी अष्ट धातु से ही बनती हैं। ऐसे में आप अष्ट धातु के लोटे का भी चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Karwa Chauth Ki Aarti: करवा चौथ के दिन जरूर करें ये आरती, वैवाहिक जीवन में बनी रहेगी खुशहाली
इस बात का भी ध्यान रखें कि चंद्रमा को अर्घ्य देने से पहले लोटे के ऊपरी भाग पर कलावा अवश्य बांधें। कलावे में भगवान विष्णु, ब्रह्मा और भगवान शिव का वास माना गया है। इससे सुहाग की रक्षा होगी।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकती हैं कि किस धातु के लोटे से चंद्रमा को करवा चौथ के दिन अर्घ्य देना चाहिए और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
- क्या पीरियड्स में करवा चौथ का व्रत रख सकते हैं?
- पीरियड्स में करवा चौथ का व्रत एवं पूजा नहीं करने चाहिए।
- करवा चौथ के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देते समय क्या बोलना चाहिए?
- करवा चौथ के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देते समय 'ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:', 'ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नम:' और 'ऊँ दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णवसंभवम। नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुटभूषणम।' ये तीन मंत्र बोलने चाहिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।