आज करवा चौथ का त्योहार है। इस त्योहार पर चंद्रमा का महत्व बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। सूरज के ढलते ही महिलाएं आकाश को निहारने बैठ जाती हैं कि कब चंद्रमा निकलेगा और कब वह पूजा करके अपना व्रत खोल पाएंगी।
लेकिन इस वर्ष पूरे देश में बारिश के कारण आकाश में बादल छाए हुए हैं। हालांकि, ऐसा अनुमान भी लगाया जा रहा है कि 12 तारीख तक आसमान साफ हो जाएगा और 13 तारीख को धूमधाम से करवा चौथ का पर्व मनाया जा सकेगा।
ऐसे में हमने उज्जैन के पंडित एवं ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा से जाना कि करवा चौथ के दिन किस शहर में किस वक्त चंद्रमा के दर्शन हो सकेंगे।
करवा चौथ पर देश के प्रमुख शहरों में चंद्रोदय का समय (Karwa Chauth 2022 Moonrise Time)
दिल्ली- दिल्ली में आज बारिश का मौसम नहीं है। यहां चंद्रमा दिखने का समय 8 बजकर 09 मिनट पर है। हालांकि, यदि बादल छा गए तो से चंद्रमा देर से भी नजर आ सकता है।
कानपुर- यहां कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसलिए चंद्रमा देरी से नजर आ सकता है। हालांकि, समय 8 बजकर 02 मिनट पर है।
नोएडा- चंद्रमा ( चंद्रमा से प्रार्थना कैसे करें) दिखने का समय 8 बजकर 08 मिनट पर बताया गया है।
मुंबई- यहां पर चंद्रमा 8 बजकर 48 मिनट पर दिख सकता है।
लुधियाना-8 बजकर 10 मिनट पर चंद्रमा दिखने का समय बताया गया है।
गुरुग्राम-बादल होने की वजह से चंद्रमा को देखने में कठिनाई हो सकती है। हालांकि, चंद्रमा दिखने का समय 8 बजकर 21 मिनट पर है।
चंडीगढ़- यहां पर 8 बजकर 06 मिनट पर चंद्रमा के दर्शन होंगे।
प्रयागराज- शहर में आज बारिश का मौसम नहीं है, फिर भी हो सकता है कि चांद देरी से नजर आए। हालांकि, यहां चंद्रोदय का समय 7 बजकर 57 मिनट पर है।
इसे जरूर पढ़ें- Karwa Chauth 2022:जानिए भारत के किस राज्य से शुरू हुआ था करवा चौथ
पटना -पटना में भी चंद्रमा जल्दी नजर आएगा। यहां 7 बजकर 44 मिनट पर चंद्रमा के दर्शन होंगे।
कोलकाता-7 बजकर 37 मिनट पर इस शहर में चंद्रमा नजर आएगा।
भोपाल - बारिश की वजह से चंद्रमा के दर्शन में देरी हो सकती है। हालांकि, चंद्रमा निकलने का समय 8 बजकर 21 मिनट पर बताया जा रहा है।
इंदौर- यहां पर 8 बजकर 27 मिनट पर आपको चंद्रमा के दर्शन होंगे।
लखनऊ - बारिश की वजह से हो सकता है चंद्रमा देर से नजर आए। हालांकि, आकाश साफ रहेगा तो 7 बजकर 59 मिनट पर ही चंद्रमा उदय ( करवा चौथ के दिन लेट क्यों निकलता है चांद) हो जाएगा।
जयपुर- इस शहर में भी चंद्रमा आपको 8 बजकर 18 मिनट पर नजर आएगा।
देहरादून- 8 बजकर 02 मिनट पर चंद्रमा नजर आ सकता है। यदि बादल हुए तो चंद्रमा के दर्शन में देरी भी हो सकती है।
अहमदाबाद-यहां 8 बजकर 41 मिनट पर चंद्रमा के दर्शन होंगे।
हालांकि, पंडित जी कहते हैं, ' यदि बारिश की वजह से चंद्रमा नजर नहीं आ रहा है तो 8 बजकर 5 मिनट पर आप पूजा शुरू कर सकती हैं और उसके बाद व्रत खोल सकती हैं।'
आप सभी को करवा चौथ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों