हिंदुओं में करवा चौथ व्रत को विधि पूर्वक करने की प्रथा है। इस व्रत को पति को लंबी उम्र के लिए किया जाता है। वैसे तो भारत में कई सारे व्रत रखे जाते हैं लेकिन करवा चौथ का व्रत कुछ खास है। भारत के कई राज्यों में यह व्रत रखा जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत के किस राज्य से करवा चौथ व्रत शुरू हुआ था।
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किस राज्य से करवा चौथ व्रत शुरू हुआ था।
करवा चौथ दो शब्दों से मिलकर बना है आपको बता दें कि 'करवा' शब्द का मतलब मिट्टी का बर्तन होता है और 'चौथ' का मतलब चतुर्थी होता है।
इस व्रत को विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करती हैं। इस व्रत को ब्रह्मा जी ने देवों की पत्नियों को करने के लिए कहा था ताकि युद्ध के दौरान सभी देवताओं को विजय प्राप्त हो सके। देवों की पत्नियों ने अपने-अपने पति के लिए निर्जला व्रत किया था और बाद में चांद को अर्ध देकर पूजा करी थी।
हिन्दू धर्म के अनुसार करवा चौथ व्रत की तभी से शुरुआत हुई थी। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत की वजह से सभी देवों को विजय प्राप्त हुई थी इसलिए इस व्रत को रखने का महत्व बहुत अधिक है।
इसे भी पढ़ें-Karwa Chauth Wishes 2022: करवा चौथ की बधाई के लिए भेजें ये शुभकामनाएं और संदेश
भारत में करवा चौथ को पहले के समय में विशेष रूप से सिर्फ उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान में मनाया जाता है। आपको बता दें कि अब पूरे देश में कई विवाहित महिलाएं इस त्योहार को खास तरह से मनाती हैं लेकिन समय के साथ इस त्यौहार को मनाने के तरीके भी अलग-अलग है आपको सुनकर भले ही विश्वास ना हो पर अब पत्नियों के साथ पति भी करवा चौथ का व्रत रखते हैं।
आपको बता दें कि हिन्दू मान्यताओं के अनुसार मुख्य रूप से भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के राज्यों से करवा चौथ व्रत शुरू हुआ था।
इसे भी पढ़ेंः Karwa Chauth 2022 : करवा चौथ में करवे में क्या भरा जाता है?
राजाओं के शासन के समय जब मुगलों ने आक्रमण किया था तब अपने राज्य की रक्षा के लिए कई सैनिकों ने युद्ध किया था उस समय उनकी पत्नियों ने अपने-अपने पति की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना करी थी और पूरे दिन निर्जला व्रत किया था। इसके अलावा पंजाब में विशेष रूप से यह व्रत किया जाता है।
पंजाब में सरगी का महत्व भी सबसे अधिक है। करवा चौथ के दिन महिलाओं को सूर्योदय से पहले सास सरगी देती है। सरगी की थाली सास को ही तैयार करनी होती है। इसमें कई पकवान होते है साथ में कई सारे ड्राई फ्रूट्स भी दिए जाते है। कई राज्यों में अलग-अलग तरह से यह व्रत करने की प्रथा है।
तो यह थी जानकारी करवा चौथ से जुड़ी हुई।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।