Kartik Purnima 2024: कार्तिक पूर्णिमा के दिन क्या दान करना चाहिए?

कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। इसके अलावा, कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को अर्घ्य भी दिया जाता है। साथ ही, इस दिन कार्तिक स्नान करना भी श्रेष्ठ और लाभकारी माना जाता है।  
kartik purnima 2024 pr kya daan kar sakte hain

हिन्दू धर्म में पूर्णिमा तिथि का बहुत महत्व माना जाता है। साल में कुल 12 पूर्णिमा तिथियां पड़ती हैं। इन्हीं में से एक और सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है कार्तिक पूर्णिमा। इस दिन देव दिवाली भी मनाई जाती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। इसके अलावा, कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को अर्घ्य भी दिया जाता है। साथ ही, इस दिन कार्तिक स्नान करना भी श्रेष्ठ और लाभकारी माना जाता है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान-दान का भी विशेष स्थान मौजूद है। ऐसे में आइये जानते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन कौन सी चीजों का दान करना चाहिए।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन करें अन्न का दान (Kartik Purnima Ke Din Kare Ann Ka Daan)

kartik purnima 2024 pr kya hain daan ke labh

अन्न दान को सनातन धर्म में श्रेष्ठ दान माना जाता है। ऐसे में कार्तिक पूर्णिमा के दिन अन्न का दान करने से घर में अन्न के भंडार हमेशा भरे रहते हैं और कभी भी घर में अनाज की कमी नहीं होती है। घर में मां अन्नपूर्णा का वास हमेशा बना रहता है और उनका आशीर्वाद मिलता है।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन करें दूध का दान (Kartik Purnima Ke Din Kare Dudh Ka Daan)

कार्तिक पूर्णिमा के दिन दूध का दान भी अवश्य करना चाहिए। दूध का संबंध चंद्रमा से होता हिया उर कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपने पूर्ण स्वरूप में दिव्य ऊर्जायों के साथ निकलता है। ऐसे में कार्तिक पूर्णिमा के दिन दूध का दान करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।

यह भी पढ़ें:वास्तु के अनुसार करें झाड़ू के ये उपाय, मां लक्ष्मी की होगी कृपा

कार्तिक पूर्णिमा के दिन करें तिल का दान (Kartik Purnima Ke Din Kare Til Ka Daan)

kartik purnima 2024 pr kya hai daan ka mahatva

तिल का संबंध भगवान शिव और शनिदेव से बताया गया है। वहीं, तिल का नाता पितरों से भी होता है। ऐसे में कार्तिक पूर्णिमा के दिन तिल का दान करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। साथ ही, शनि देव की कृपा मिलती है और शनि दोष दूर होता है। इसके अलावा, पितरों का आशीर्वाद मिलता है।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर कार्तिक पूर्णिमा पर क्या दान करना चाहिए और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: wikipedia, herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP