Kartik Purnima Ke Upay: कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर करें इन 5 में से कोई एक उपाय, मां लक्ष्मी धन से भर देंगी भंडार

Kartik Purnima 2024 Upay: कार्तिक पूर्णिमा इस साल 15 नवंबर, दिन शुक्रवार को पड़ रही है। इस दिन स्नान-दान करने के अलावा मां लक्ष्मी की पूजा करने की भी प्रथा है। इसके साथ ही, इस दिन कुछ उपाय करना भी लाभकारी माना जाता है।
image

Kartik Purnima 2024 Upay: पूर्णिमा वैसे तो हर महीने में आती है, लेकिन कार्तिक मास में आने वाली पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस साल यह त्योहार 15 नवंबर, दिन शुक्रवार को पड़ रही है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान-दान करने और मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है।

पूर्णिमा तिथि, धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सबसे उत्तम मानी जाती है। इस शुभ मौके पर कुछ उपायों को करने से घर में धन-संपत्ति की भी भरपूर आपूर्ति होती है। मान्यता है कि, इस दिन किए गए उपाय से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर कृपा-दृष्टि बरसाती हैं। साथ ही, उन्हें मनचाहा वरदान देती हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइए 5 उपायों के बारे में जानते हैं।

कार्तिक पूर्णिमा पर करें इन 5 में से कोई एक उपाय

chandra dev ki puja

चंद्र देव को दें अर्घ्य

पूर्णिमा तिथि, चंद्रदेव की पूजा के लिए सबसे उत्तम मानी गई है। ऐसे में, आप कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को अर्घ्य दे सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी तो प्रसन्न होंगी ही। साथ में आपके जन्मकुंडली में चंद्रमा की स्थिति भी मजबूत हो सकती है। इसके बाद से आर्थिक स्थिति में भी पहले से सुधार नजर आ सकता है।

कौड़ी के उपाय

कार्तिक पूर्णिमा पर धन की देवी मां लक्ष्मी पर पीली कौड़ियां अर्पित करना फलदाई माना जाता है। इसके अगले दिन इन कौड़ियों को तिजोरी में रख देने से तिजोरी कभी खाली नहीं होती है। ऐसे में, आप कार्तिक पूर्णिमा पर इस उपाय से मां लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु का अभिषेक किन चीजों से करें?

दीपदान के उपाय

deepdaan vidhi and niyam

कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी या गंगा में स्नान करने के बाद दीपदान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक को कर्ज से छुटकारा मिलता है और इससे मां लक्ष्मी सहित भगवान विष्णु भी प्रसन्न होते हैं।

पीपल का उपाय

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, कार्तिक पूर्णिमा के इस खास दिन पर मां लक्ष्मी पीपल के वृक्ष पर प्रसन्न मुद्रा में वास करती हैं। ऐसे में सुबह उठ कर इस दिन स्नान आदि करने के बाद पीपल के पेड़ पर दूध में शक्कर मिलाकर चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस उपाय से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उन्हें विशेष आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

इसे भी पढ़ें-संतान की अच्छी सेहत और करियर में सफलता के लिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय

खीर भोग का उपाय

कार्तिक पू्र्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग भी लगाना चाहिए। इससे आपकी कुंडली में चंद्रदोष दूर हो सकता है और जीवन में चली आ रही परेशानी भी कम हो सकती है।

इसे भी पढ़ें-कार्तिक पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को क्या अर्पित करना चाहिए

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP