Kartik Purnima 2024: कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु का अभिषेक किन चीजों से करें?

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह की पूर्णिमा यानी कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस दिन विष्णु का अभिषेक किन चीजों से अभिषेक करें। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 
lord vishnu abhishek vidhi on kartik purnima 2024

हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा को उत्तम फलदायी माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन विष्णु जी पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं होती है।

इस दिन विष्णु जी की से करने से व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि होती है और सुख-संपन्नता में भी वृद्धि होती है। आपको बता दें, कार्तिक पूर्णिमा के दिन विष्णु जी का अभिषेक करना सौभाग्यशाली माना जाता है।

अब ऐसे में इस दिन श्रीहरि का अभिषेक किन चीजों को करने से श्रेष्ठ फल मिलते हैं। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

मान-सम्मान में वृद्धि के लिए कच्चे दूध से करें अभिषेक

bhagwan-vishnu-ko-kya-na-chadhaye-1721213147

मान-सम्मान में वृद्धि के लिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु का कच्चे दूध से अभिषेक करें। कच्चे दूध से श्रीहरि का अभिषेक करने से व्यक्ति पर गुरु कृपा बनी रहती है और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

मनोकामना पूर्ति के लिए शहद से करें अभिषेक

अगर आप कोई मनोकामना पूरी करना चाहते हैं, तो कार्तिक पूर्णिमा के भगवान विष्णु का शहद का अभिषेक करें। शहद से विष्णु जी का अभिषेक करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। साथ ही सभी सुखों की भी प्राप्ति होती है।

इसे जरूर पढ़ें - Kartik Purnima 2024: कार्तिक पूर्णिमा के पावन दिन पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं, यहां विस्तार से जानें

व्यापार में लाभ के लिए गंगाजल से करें अभिषेक

अगर आपके व्यापार में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। तो इस दिन भगवान विष्णु का गंगाजल के अभिषेक करें। गगाजल से विष्णु जी का अभिषेक करने से व्यक्ति को व्यापार में लाभ हो सकता है। इतना ही नहीं, ऐसा कहा जाता है कि गंगाजल से अभिषेक करने के दौरान विष्णु जी के मंत्रों का जाप जरूर करें। इससे सौभाग्य में वृद्धि होती है।

इसे जरूर पढ़ें - Kartik Purnima 2024: कार्तिक पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को क्या अर्पित करना चाहिए

सुख और सौभाग्य के लिए दही से करें अभिषेक

dahi

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर-परिवार में सुख और संपन्नता के साथ-साथ सौभाग्य में वृद्धि हो, तो कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु का दही से अभिषेक करें। ऐसा करने से ग्रहदोष से भी छुटकारा मिल सकता है और धन-धान्य में भी वृद्धि होती है। दही को समृद्धि और वैभव का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि दही से अभिषेक करने से व्यक्ति के जीवन में समृद्धि और वैभव आता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP