कहीं आपका PAN Card तो नहीं है इनएक्टिव? जानें घर बैठें कैसे पता लगाएं
-1759224670076.webp)
भारत के नागरिकों के पास आधार कार्ड और पैन कार्ड दोनों होने जरूरी हैं। पैन कार्ड यानी परमानेंट अकाउंट नंबर, यह बेहद ही जरूरी दस्तावेजों में से एक है। जो व्यक्ति न केवल नौकरी करता है बल्कि वित्तीय लेनदेन करता है, बैंक, पैसा, इनकम टैक्स से जुड़े लाभ उठाना चाहता है, उसके पास पैन कार्ड होना बेहद जरूरी है, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि उनका पैन कार्ड इनएक्टिव है या एक्टिव। ऐसे में यहां दिए गए स्टेप्स से पता लगाया जा सकता है कि उनके पास जो पैन कार्ड है, वह काम कर भी रहा है या नहीं।
कब होता है पैन कार्ड इनएक्टिव?
बता दें कि जब पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं होता है या दोनों की जानकारियां एक दूसरे से मैच नहीं होती हैं तो उस समय आपका पैन कार्ड इनएक्टिव हो सकता है।
ऐसे में जब भी व्यक्ति आईटीआर दर्ज करवाता है तो उस वक्त एक्टिव पैन कार्ड का होना बेहद जरूरी है वरना कई परेशानियां हो सकती हैं। साथ ही जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें - चेक बाउंस का सिबिल स्कोर पर क्या पड़ता है असर? जानें
कैसे करें पैन कार्ड स्टेटस चेक?
यदि आप अपना पैन कार्ड स्टेटस चेक करवाना चाहते हैं तो आपके पास आपका पैन कार्ड नंबर और पैन कार्ड से लिंक होने वाला मोबाइल नंबर, जिस पर ओटीपी आ सकता है, वो दोनों होने बेहद जरूरी हैं।
- अब आप सबसे पहले आयकर विभाग की आधिकारिक ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाएं।
- उसके बाद आपके सामने होम पेज खुलेगा उस पर आपको क्विक लिंक सेक्शन पर क्लिक करना है।
- वहां पर आपको वेरीफाई पैन स्टेटस ऑप्शन दिखाई देगा, वहां पर आपको क्लिक करना है।
- फिर आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां पर आपको अपनी जरूरी जानकारी जैसे- पैन नंबर, नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर आदि जानकारी को दर्ज करना है।
- अब अब आपको सबमिट या Continue बटन पर क्लिक करना है और आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे आपको भरना है। अब Validate बटन पर क्लिक करें।
- आपको पैन कार्ड का स्टेटस दिख जाएगा। अगर स्टेटस एक्टिव है तो कोई दिक्कत नहीं है लेकिन अगर अनएक्टिव है तो तुरंत आयकर विभाग से संपर्क करें।
नोट - गूगल पर कई फेक वेबसाइट्स मौजूद हैं, ऐसे में आप केवल रियल वेबसाइट पर जाकर जानकारी दें। ऐसे में बता दें कि आयकर विभाग की आधिकारिक ई-फाइलिंग वेबसाइट http://www.incometaxindiaefiling.gov.in है। इससे अलग आप केवल वही मोबाइल नंबर डालें, जो पैन कार्ड से लिंक्ड हो, तभी आप स्टेटस चेक कर पाएंगी। अगर नंबर लिंक्ड नहीं होता है तो उस पर ओटीपी नहीं आता है।
इसे भी पढ़ें - इन 10 गलतियों के कारण आधार के साथ पैन कार्ड नहीं हो पाता लिंक, तुरंत कर लें ठीक
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Images: pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।