herzindagi
3 reasons why your pan card can get deactivated know the latest update

क्या मेरा पैन कार्ड बंद हो जाएगा? जानें नए नियम में क्या आया है बड़ा बदलाव

साल 2025 में पैन कार्ड के नए नियम के अनुसार आपको समय-समय पर पैन कार्ड अपडेट करते रहना चाहिए। ऐसा उस स्थिति में और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है, जब आप अपनी व्यक्तिगत जानकारी में कुछ बदलाव करते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-08-12, 09:38 IST

पैन कार्ड में आए बदलाव के अनुसार अगर आप इन्हें फॉलो नहीं करती हैं, तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज के समय में पैन कार्ड के बिना कोई भी सरकारी या बैंक का काम नहीं किया जा सकता। बैंक ने भी किसी भी अकाउंट के साथ आधार और पैन कार्ड का लिंक करना अनिर्वाय किया हुआ है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि अगर कभी आपका पैन कार्ड बंद हो गया या ब्लॉक हो गया तो आपको कैसे पता चलेगा। यह क्यों और किस स्थिति में ब्लॉक हो सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बताएंगे, जिसकी मदद से आप अपने पैन कार्ड की स्थित और यह कब बंद हो सकता है इसके बारे में बताएंगे।

PAN 2.0 क्या है जिसके बारे में हर नागरिक को पता होना चाहिए?

  • इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं, अगर आपका पैन कार्ड साल 2017 से पहले बना है, तो आप देखेंगे कि उसमें कोई QR कोड का निशान नहीं होगा।
  • नए पैन कार्ड में आपको QR कोड का निशान भी नजर आएगा। लेकिन अगर आपके कार्ड में यह निशान नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, यह अभी अनिवार्य नहीं। आप चाहें, तो नया कार्ड बनवा सकती हैं।
  • PAN 2.0 की खासियत यह है कि इसमें आप किसी भी तरह का बदलाव आसानी से कर सकती हैं। इसमें आपको ईमेल, पता, नाम और नंबर जैसी चीजें आप फ्री में अपडेट कर सकती हैं।

इसे भी पढे़ं- कैसे पता करें आधार-पैन कार्ड कहां हो रहा इस्तेमाल? जानें चेक करने का तरीका

3 reasons why your pan card can get deactivated know the latest updateS

किस स्थिति में पैन कार्ड बंद हो सकता है?

  • अगर आपने अपने आधार में नंबर और अपना पर्सनल डिटेल चेंज किया है, तो आपको पैन कार्ड में भी इसे अपडेट करना होगा। क्योंकि, आधार और पैन कार्ड का लिंक होना जरूरी है।
  • अगर आप समय रहते इसे अपडेट नहीं करती हैं, तो आपका पैन कार्ड या तो ब्लॉक हो सकता है या फिर बंद।
  • ऐसी स्थिति में आप ऑनलाइन जाकर इसे दोबारा अप्लाई या अपडेट की मांग कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-कब और क्यों सरेंडर करना पड़ता है PAN Card? जानिए इससे जुड़े नियम

3 reasons why your pan card can get deactivated know the latest updateSD

PAN 2.0 की खासियत?

  • नए पैन कार्ड के अनुसार लोग ऑनलाइन अपनी डिटेल्स में बदलाव कर सकते हैं।
  • यह पेपर लैस प्रक्रिया है और इसे अपडेट करने में आपको फीस नहीं देनी पड़ती।
  • अगर आप स्टोर से जाकर नया पैन कार्ड बनवाने जा रहे हैं, तो ध्यान रखें कि आपको अपना आधार कार्ड साथ लेकर जाना होगा।
  • अब पैन कार्ड को आपको साथ में लेकर चलने की जरूरत नहीं होगी, इसकी मदद से आप डिजिटल वॉलेट या मोबाइल में अपना नया पैन कार्ड सेव करके रख सकती हैं।
  • पैन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने का प्रोसेस अब आसान हो गया है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।