खुद का घर खरीदना किराए पर रहने से क्या सचमुच बेहतर है? जानें इस आर्टिकल में

अपना खुद का घर खरीदना आमतौर पर हर व्यक्ति का सपना होता है। यही कारण है कि बहुत से लोग अपने पूरे जीवन की कमाई और जमा पूंजी को घर खरीदने के लिए खर्च कर देते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो किराए के घर में रहने को घर खरीदने से ज्यादा बेहतर मानते हैं। आइए जानते हैं कि क्या सच में खुद का घर खरीदना फायदेमंद है भी या नहीं।
क्या खुद का घर खरीदना है बेहतर विकल्प?
फाइनेंस एक्सपर्ट भानु पाठक अपनी रिल में बताते हैं कि भारत में रेंटल यील्ड का प्रतिशत होम लोन के इंटरेस्ट प्रतिशत मुकाबले कम है। रेंटल यील्ड को आप उस अमाउंट के रूप में समझ सकते हैं, जो हमें पूरे वर्ष के दौरान संपत्ति से प्राप्त होता है। इसका मतलब यह कि आपको 1 करोड़ का घर किराए पर लेने के लिए आपको हर महीने 20 हजार रुपये और ईएमआई 80 हजार रुपये है।
इसे भी पढ़ेंः घर खरीदने से पहले इन बातों का रखेंगी ध्यान तो मिलेगा फायदा
किराए पर रहने के फायदे जानें
मान लें कि आपके पास 40 लाख रुपये है और आप उससे घर खरीद लेते हैं, ऐसा करने पर आपके पास किसी और काम के लिए रकम नहीं बचेगी। बच्चों की पढ़ाई से लेकर शादी जैसे जरूरी कामों को ध्यान में रखकर फैसला लें, तो रेंट पह रहना एक बेहतर विक्लप है।
सिक्योरिटी के लिहाज से जरूरी है घर
सर पर खुद की छत होने से ना सिर्फ आपको सैटिसफैक्शन मिलेगी, बल्कि सिक्योरिटी से लिहाज से यह बहुत फायदेमंद है। खुद का घर हर परिस्थिति में आपके साथ होगा और किराए जैसे खर्च से बचाएगा। घर आपका खुद का एक एसेट होता है। वहीं, बहुत बार रेंट बढ़ भी जाता है, जिस वजह से आपकी जेब पर भार बढ़ सकता है।
परिस्थिति पर भी करता है निर्भर
खुद का घर खरीदना फायदेमंद है या नहीं, इस सवाल का उत्तर परिस्थिती पर भी निर्भर करता है। एक इंसान जिसके पास जमा पूंजी है, उसके लिए घर खरीदना फायदेमंद है। वहीं, जिसके पास पैसा नहीं है, उसके लिए होम लोन का भार लेने से ज्यादा बेहतर है कि को किराए पर रहे। (प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इन डॉक्युमेंट्स का रखें ध्यान)
इसे भी पढ़ेंः कम से कम खर्च में अपना घर लेना चाहते हैं तो अपनाएं ये हैक्स
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।