
कई सारे लोगों को पशु-पक्षी पालने का शौक होता है। कुछ लोग डॉगी पालते हैं, तो कुछ लोग खरगोश। कुछ लोगों को तोता पालना भी पसंद होता है। अगर आपके घर में तोता है तो चलिए हम आपको तोते से जुड़े हुए कुछ फैक्ट्स बताते हैं।

तोता एक ऐसा पक्षी है, जो बहुत बुद्धिमान भी माना जाता है। तोते की लगभग 400 से अधिक प्रजातियां पूरे विश्व भर में पाई जाती है। सबसे खूबसूरत और रंगबिरंगे तोतों की सबसे अधिक प्रजातियां न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया, और दक्षिण अमेरिका में पाई जाती है। हमारे देश में तोते की कुल 12 प्रजातियां हैं। तोते सर्वभक्षी होते है और इसलिए यह फल, सब्जियां, हरि मिर्च, अमरुद्ध, रोटी, सूखे मेवे, और कीड़े-मकोड़ें तक सब खा लेते है।
चॉकलेट या प्याज खाने से तोते की मौत भी हो सकती है। इसलिए आपको भूलकर भी कभी भी तोते को खाने के लिए चॉकलेट या प्याज नहीं देना चाहिए।(अपने डॉग को रखना है हेल्दी तो इन छोटे-छोटे टिप्स पर दें ध्यान)
इसके अलावा आपको उन्हें केला और घी नहीं खिलाया जाना चाहिए इससे तोते का पाचन तंत्र खराब हो सकता है। आपको तोते को ब्रेड भी नहीं खाने के लिए देनी चाहिए। ब्रेड में जल्दी फफूंदी लग जाती है, और फफूंदी पक्षियों के लिए कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती है।
इसे जरूर पढ़ें- ये फन लविंग डॉग्स परिवार के लिए रहते हैं बेहद वफादार
एक तोता अपनी आवाज के सहित 20 से भी ज्यादा अलग-अलग प्रकार की आवाजे निकाल सकता है। कुछ तोते इंसानों की भाषा की नकल कर सकते हैं। तोते के स्वर तंत्र में कार्डिनल स्वरों का स्थान अलग-अलग होता है। इसका अर्थ है कि वे उच्चारण के लिए अलग-अलग स्वर निकालते हैं। आवाज में उतार-चढ़ाव के चलते कुछ तोते इंसानों के अलावा अन्य पक्षियों की आवाज भी निकाल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: घर में Pet रखकर ऐसे बनाएं अपने बच्चों को हेल्दी
आपको तोते के बारे में ये सभी बातें जानकर कैसा लगा हमें कमेंट करके बताएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।