चीन में बसा है दुनिया का सबसे अमीर गांव, जानें इसकी खासियत

चीन के एक अनोखे गांव के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं, चलिए जानें।

china richest village

गांव शब्द सुनकर आपको ऐसा लग रहा होगा चीन के इस गांव में आपको झोपड़ीयां और मिट्टी के बर्तन देखने को मिलने वाले हैं। ऐसा कुछ भी नहीं है, जी हां आज हम आपको चीन में बसा दुनिया का सबसे अमीर गांव के बारें में बताने वाले हैं। इस गांव के सामने दुनिया के कई बड़े- बड़े शहर पीछे है।

गांव का नाम सुनते ही हम गरीबी और पुराने जमाने की चीजों के बारे में सोचते हैं। वहीं चीन में बसा यह गांव ने सभी बड़े शहर को पीछे छोड़ दिया है। इस गांव का हर एक सदस्य महीने का लाखों रुपये कमाते हैं। इस गांव के लोगों के पास महल की तरह रहने के लिए घर साथ ही आलीशान बंगला भी हैं।

हुआझी गांव में रहने वाले व्यक्ति सालाना कमाते हैं लाखों रुपये

What are Chinese villages called

हम बात चीन के जियांगयीन शहर के पास हुआझी गांव की कर रहे हैं। यहां रहने वाले सभी लोग लग्जरी लाइफ जीते हैं। उनकी कमाई इतनी ज्यादा होती हैं कि शहर के लोग भी इतना पैसा नही कमा पाते हैं। खबरों की माने तो इस गांव में रहने वाले हर एक शख्स की सालाना कमाई 80 लाख रुपये से ज्यादा है। इसलिए भी इस गांव को सबसे अमीर गांव कहा जाता है।

इसे जरूर पढ़ें:एशिया का सबसे साफ गांव है भारत में, पेड़ों से बने ब्रिज और डस्टबीन का इस्तेमाल करते हैं लोग

साम्यवादी पार्टी के नेता ने इस गांव की हालत बदली

इस गांव की स्थापना 1961 में हुई थी। उस समय इस गांव की हालत काफी ज्यादा खराब हुआ करती थीं। वहीं इस गांव की हालत साम्यवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष रहे वू रेनवाओ ने पूरे तरीके से इस गांव को बदल दिया है। अब इस गांव को देखकर यह कहना मुश्किल हो सकता है कि यह गांव है। यह किसी विकसित शहर की तरह दिखता है।

इसे जरूर पढ़ें:जानिए भारत के सबसे अमीर गांव के बारे में, 5000 करोड़ से ज्यादा जमा हैं बैंक में

औद्योगिक विकास किया गया

इस गांव के नेता ने इस गांव के लिए और यहां रहने वाले लोगों के लिए काफी कुछ किया है। बता दें कि यहां औद्योगिक विकास किया साथ ही कृषि प्रणाली में भी सुधार किया गया था। इन तरीकों को अपनाकर इस गांव को लोगों को काफी ज्यादा मुनाफा हुआ है। गांव के नेता ने कई कंपनी को शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराया जिसमें गांव को लोगों का भी नाम शामिल किया गया। यहीं कारण है कि यहां को लोग सालाना काफी अच्छी कमाई करते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP