
Uda Devi History: इतिहास के पन्नों को पलटने पर पुरुष क्रांतिकारियों की तरह महिला क्रांतिकारियों के बारे में भी सुनने को मिलता है। इस लेख में हम आपको एक ऐसी महिला सैनिक के बारे में बताएंगे, जिनका जिक्र ना के बराबर किया जाता है। जी हां, ऊदा देवी ने एक समय पर अंग्रेजों से लोहा लिया था। आइए जानते हैं उनके सफरनामे के बारे में।

ऊदा देवी का जन्म लखनऊ में हुआ। वो ‘पासी’ थीं। उनकी शादी मक्का पासी से हुई थी। इसके बाद उन्होंने ससुराल में अपना नाम ‘जगरानी’ रखा था। इस समय पर लखनऊ के छठे नवाब वाजिद अली शाह अपनी सेना को बढ़ाना चाहते थे। इन सैनिकों की सूची में ऊदा देवी के पति का नाम भी शामिल था। इसी को देखने के बाग ऊदा देवी भी वाजिद अली शाह के महिला सेना का भाग बनी थीं। (भारत की आजादी का इतिहास लिखने वाली 10 महिला स्वतंत्रता सेनानी)
इसे भी पढ़ेंः फ्रीडम फाइटर उषा मेहता के बारे में जानिए, सारा अली खान निभा रही हैं इनका किरदार
ऊदा देवी लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह की बेगम हजरत महल की सेना का हिस्सा थीं। जब भारत में पहला स्वतंत्रता संग्राम शुरू हुआ तो अंग्रेजों ने लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह भारत से निकाल दिया था। नवाब की अनुपस्थिति में बेगम ने ही हजरत महल का मोर्चा संभाला था। इस दौरान युद्ध में ऊदा देवी ने भी अपनी भूमिका अदा की थी।

1857 के आसपास सार्जेंट केल्विन कैम्बेल की अगुवाई में ब्रिटिश सेना ने भारतीय सैनिकों पर हल्ला बोल दिया था। इसी दौरान अंग्रेजो का सामना करने के लिए ऊदा देवी पुरुषों की वेशभूषा में मैदान में उतर गई थीं। वो एक बंदूक और गोला-बारूद लेकर एक पीपल के पेड़ पर चढ़ गईं थीं गोला बारूद खत्म हो जाने के बाद भी अंग्रेजों के नाक में दम कर दिया था। (फ्रीडम फाइटर उषा मेहता के बारे में जानिए)
इसे भी पढ़ेंः ये 8 महिला फ्रीडम फाइटर्स पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ी आजादी की जंग
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Twitter, Freepik
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
यह विडियो भी देखें