IRCTC दिसंबर में करवा रहा है 7 हजार के अंदर वैष्णो देवी के दर्शन, जानें कहां और कैसे बुक कर सकती हैं टूर पैकेज

दिसंबर घूमने का अच्छा महीना माना जाता है। इस मौसम की खासियत यह है कि लंबी दूरी की यात्रा भी आरामदायक लगती है। मौसम ठंडा होने की वजह से कहीं भी जाने में परेशानी नहीं होती। दिसंबर में माता वैष्णो देवी के दर्शन का प्लान भी इस समय हजारों लोग मना रहे हैं। ठंडक होती है, जो चढ़ाई को भी आसान बना देती है। जो पहली बार यात्रा कर रहे हों, उन्हें दिसंबर का मौसम और भी ज्यादा अनुकूल लगेगा। अगर आप भी यात्रा का प्लान कर रही हैं, तो टूर पैकेज से जा सकती हैं। IRCTC 5 हजार के अंदर माता के दर्शन के लिए टूर पैकेज लेकर आया है।
वैष्णो देवी टूर पैकेज
- इस पैकेज की शुरुआत दिल्ली से 11 दिसंबर से होने जा रही है।
- इसके बाद आप हर वीकडे पर इस पैकेज से यात्रा कर सकती हैं।
- पैकेज 3 रात और 4 दिनों का है।
- पैकेज फीस प्रति व्यक्ति देनी होगी।
- पैकेज का नाम MATA VAISHNO DEVI EX DELHI है।
- आप भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुक कर सकती हैं।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
पैकेज फीस
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 8100 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 6990 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 6320 रुपये है।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
इसे भी पढ़ें- पत्नी के साथ प्लान कर रहे हैं सरप्राइज ट्रिप, तो 20 हजार के अंदर इस टूर पैकेज से घूम आएं
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं
- आने–जाने के लिए AC 3 टियर या AC 2 टियर में बुकिंग का ऑप्शन मिल रहा है।
- कुल 2 रातें ट्रेन में और 1 रात होटल में रुकने की सुविधा मिलेगी।
- स्टेशन से होटल और होटल से स्टेशन तक ले जाने के लिए गैर एसी वाहन की सुविधा मिल रही है।
- ट्रेन में खाना दिया जाएगा और बाहर का खाना भी निर्धारित मेनू के अनुसार मिलेगा।
- कटरा में एसी होटल में रहने की सुविधा।
- रास्ते में कंडोली मंदिर, रघुनाथ जी मंदिर और बागे बहू गार्डन की सैर कराई जाएगी।
- कीमत में जीएसटी शामिल है।
इसे भी पढ़ें- चेन्नई से मात्र 6 हजार रुपये के अंदर कर आएंगी साईं बाबा के दर्शन, क्या आपने यह सस्ता टूर पैकेज देखा?
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
IMAGE CREDIT- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।