Linga Bhairavi Temple: वो शक्तिशाली मंदिर जहां पीरियड्स में दर्शन करना वर्जित नहीं, सामंथा-राज ने यहीं लिए सात फेरे, जानें लोकेशन से लेकर सब कुछ

भारत के तमिलनाडु में स्थित Linga Bhairavi Temple, चमत्कारी मंदिर माना जाता है। यह एक ऐसा मंदिर जहां पारंपरिक ढंग से देवी-पूजा होती है, यहां महिलाओं के लिए मासिक धर्म (पीरियड) को अशुभ नहीं माना जाता। महिलाएं पीरियड के दौरान भी दर्शन करने जा सकती हैं। इस समय यह मंदिर इसलिए चर्चा में है, क्योंकि यहां अभिनेत्री Samantha Ruth Prabhu ने निर्देशक/फिल्ममेकर राज निदीमोरू से शादी रचाई है। उन्होंने अपनी शादी की रस्में बेहद निजी और शांति भरे अंदाज में की। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस मंदिर के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। यह मंदिर क्यों खास है और कैसे आप यहां दर्शन करने पहुंच सकती हैं, इसके बारे में भी आप विस्तार से पढ़ पाएंगी।
लिंग भैरवी देवी मंदिर कहां है?
यह मंदिर एक आश्रम में स्थित है, जो तमिलनाडु के कोयंबटूर में है। इशा योगा सेंटर के परिसर के अंदर यह मंदिर बना है। अगर आप कोयम्बटूर शहर से यहां दर्शन का प्लान बना रही हैं, तो लगभग 30 किलोमीटर पश्चिम में आपको यात्रा करना होगा।

इसे भी पढ़ें- सिर्फ आस्था नहीं, एडवेंचर भी! भारत के इन सीक्रेट मंदिरों का नजारा स्वर्ग से कम नहीं
लिंग भैरवी देवी मंदिर कैसे पहुंचे?
- यहां आप ट्रेन, बस, टैक्सी और कार से आ सकती हैं। यहां पहुंचने की सुविधा अच्छी है, इसलिए यात्रा में परेशानी नहीं होती। कोयम्बटूर रेलवे स्टेशन से मंदिर की दूरी लगभग 30 किमी है।
- अगर फ्लाइट से आ रही हैं, तो कोयम्बटूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से टैक्सी या कैब लेकर यहां पहुंचा जा सकता है।
- पब्लिक ट्रांसपोर्ट- खास बात यह है कि कोयम्बटूर से ईशा सेंटर के लिए बसें उपलब्ध हैं। यहां पहुंचने के लिए आपको एसी और नॉन एसी दोनों तरह की बसें मिल जाती हैं।
- टैक्सी या कैब- रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट से टैक्सी भी बुक की जा सकती है।
- ड्राइविंग रूट- अगर आप अपनी गाड़ी से जा रही हैं, तो कोयम्बटूर से पेरूर/सिरुवानी रोड- उक्कदम-अलंदुरई और इरुतुपल्लम जंक्शन तक पहुंच जाएं। इसके बाद 8 किमी आगे, Poondi से 2 किमी पहले आपको मंदिर मिल जाएगा।
इसे भी पढ़ें: Gen-Z के बीच क्यों पॉपुलर हो रहा है Wild Travel Trend? इन जगहों पर ले सकती हैं मजा
मंदिर क्यों खास है?
इस मंदिर में स्थापित देवी की मूर्ति एक लिंग रूप में है। यह मंदिर महिलात्मक शक्ति (feminine energy) का प्रतीक माना जाता है।
मंदिर के परिसर में विशाल आदियोगी, शिवा का स्टेच्यू है।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- isha foundation official
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।