धर्म एक ऐसा शब्द जो मनुष्य के लिए बेहद अहम माना जाता है। हर कोई इसे अपने तरीके से परिभाषित करता है। लेकिन जब बात हिंदू धर्म की आती है तो हर कोई अलग-अलग बातें बताते हैं। हिंदू धर्म की अपनी आस्था और महत्व है। यही कारण है कि लोग हिंदू धर्म से ज्यादा प्रभावित होते हैं। ऐसे में आज हम आपको हिंदू धर्म से जुड़े कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इस लेख को लिखने के दौरान हमने एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर आचार्य संतोष तिवारी जी से बात की है, पंडित जी ने हमें हिंदू धर्म से जुड़ी कुछ खास बातें बताई हैं जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं।
108 संख्या को माना जाता है शुभ
क्या आपने कभी माला जपी है। यानी क्या आपने कभी चैंटिंग की है? लेकिन क्या आपने इस बात पर ध्यान दिया है कि माला में 108 मोती ही क्यों होते हैं। शायद नहीं तो बता दें कि हिंदू धर्म में 108 संख्या को पवित्र माना जाता है। जिसकी वजह से 108 संख्या को शुभ माना जाता है। इसके पीछे एक कारण यह भी है कि वास्तव में 108 संख्या सूर्य और चंद्रमा की पृथ्वी से दूरी का अनुपात है।
तीसरा सबसे बड़ा धर्म
बता दें कि हिंदू धर्म तीसरा सबसे बड़ा धर्म है। ईसाई धर्म और इस्लाम धर्म के बाद हिंदू धर्म को ज्यादातर लोग मानते हैं और हिंदू धर्म का सबसे बड़ा तबका यानी 90% हिंदू भारत में रहते हैं। हिंदू धर्म को बेहद खास माना जाना है और लोग हिंदू धर्म से काफी प्रभावित भी हो रहे हैं।
हिंदू धर्म गोलाकार अवधारणा में विश्वास करता है
हिंदू धर्म के अनुसार, समय को चार युगों में विभाजित किया गया है। इसमें सत्य-युग, त्रेता-युग, द्वापर-युग और कलियुग शामिल। अभी हम कलियुग में हैं। ऐसा कहा जाता है कि कलियुग के अंत में ब्रह्मांड में कुछ नहीं बचेगा और सब कुछ नष्ट करने के लिए एक सर्वनाश आएगा। बता दें कि पश्चिमी दुनिया समय की एक रेखीय अवधारणा का अनुसरण करती है, लेकिन हिंदुओं का मानना है कि समय ईश्वर की अभिव्यक्ति है और यह कभी न खत्म होने वाला है।
इसे भी पढ़ें: मन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए फॉलो करें भगवद गीता के ये 4 टिप्स
हिंदू धर्म का कोई संस्थापक नहीं है
इस बात से तो हम सभी वाकिफ हैं कि अधिकांश धर्मों के संस्थापक होते हैं। जैसे ईसाई धर्म के लिए यीशु, इस्लाम के लिए मुहम्मद या बौद्ध धर्म के लिए बुद्ध थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हिंदू धर्म का कोई संस्थापक नहीं है। जी हां दुनिया के सबसे पुराने धर्म का कोई पिता नहीं है। ऐसा माना जाता है कि प्राचीन काल में कुछ संतो ने एकजुट होकर जीवन को सही तरीके से व्यतीत करने के तरीके का प्रचार किया था। इसके साथ आपने सनातन धर्म शब्द जरूर सुना होगा। बता दें कि हिंदू धर्म को सनातन धर्म कहा जाता है। हिंदू धर्म के लिए संस्कृत में मूल नाम सनातन धर्म है।
इसे भी पढ़ें: शादीशुदा महिलाएं पैर की उंगलियों में बिछिया क्यों पहनती हैं? जानें एक्सपर्ट से
Recommended Video
हिंदुओं के लिए 4 जीवन लक्ष्य हैं
हिंदू धर्म को मानने वाले लोगों के जीवन के 4 लक्ष्य होते हैं। इसमें धर्म (धार्मिकता), अर्थ (धन का साधन), काम (सही इच्छा) और मोक्ष शामिल है। हर हिंदू धर्म को मानने वाला व्यक्ति इन्हीं चीजों के अंतगर्त अपना जीवन व्यतीत करता है। हिंदू धर्म के बिल्कुल अलग लक्ष्य हैं और अंतिम लक्ष्य ब्राह्मण के साथ एक होना और पुनर्जन्म के चक्र को छोड़ना है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: swedishnomad.com, amazon.com & punjabkesari.in/
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।