पपीते का छिलका है बड़े काम की चीज, फेंकने की बजाय इस तरह करें घर में इस्तेमाल

पपीता सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों आपकी शरीर को केवल अंदर से ही नहीं बल्कि बाहर से भी फायदा पहुंचाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केवल पपीता ही नहीं बल्कि इसका छिलका भी बहुत फायदेमंद होता है।
कई महिलाएं पपीते का छिलके का प्रयोग रूखी त्वचा और काले दाग-धब्बों दूर करने के लिए करती हैं। लेकिन पपीते का छिलका इसके अलावा भी कई तरह से प्रयोग में लाया जा सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पपीते के छिलके कुछ ऐसे फायदे बताने वाले हैं, जिसे जानने के बाद पपीते के छिलके का भी इस्तेमाल करने लगेंगे।
पपीते के छिलके का कैसे करें इस्तेमाल (Easy Tips To Use Papaya Peel)

आप पपीते के छिलके का प्रयोग गार्डनिंग में कर सकते हैं। ऐसे में आपको कभी छिलका फेंकने की जरूरत नहीं होगी। इससे आप खाद तैयार कर सकते हैं। केमिकल वाले फर्टिलाइजर की जगह अगर आप पपीते के छिलके का इस्तेमाल करेंगे, तो इससे पौधों की ग्रोथ अच्छी होगी और सब्जियों का पौधा आपकी सेहत के लिए भी अच्छा रहेगा।
- इसके लिए सबसे पहले आपको एक डिब्बे में पपीते के छिलके का भरकर रख देना है।
- अब आप इस छिलके को डिब्बे में 2 से 3 दिन तक बंद करके रख दें।
- ध्यान रखें कि आपको छिलके को सड़ाना है।
- फलों के छिलके से खाद बनाने का यह आसान तरीका है।
- 3 दिन बाद छिलके को निकालने के बाद आप इसे कुचल दें।
- आप हाथ में प्लास्टिक बांध कर इसे कुचल सकते हैं।
- इसमें आप ग्लास पानी मिलाएं और अच्छे से मिला दें।
- अब आप थोड़ा-थोड़ा करके इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
- आप पपीते के छिलके का स्प्रे भी बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या आपको पता है संतरे के छिलके को पानी में उबालने से आपके घर का कितना काम हो सकता है
पपीते के छिलके से करें चिकनाहट दूर

अक्सर बोतल और बर्तनों से तेल की चिकनाहट जाती नहीं है। ऐसे में लोग तरह-तरह के साबुन, लिक्विड और प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अब आपको महंगी चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- इसके लिए सबसे पहले आपको पपीते के छिलके लंबाई में निकालना है।
- इसके बाद आप इसपर नींबू का रस लगाएं और इसे सीधा बोतल पर या चिकनाई वाली चीजों पर रगड़ें।
- ध्यान रखें कि आपको ताजा पपीते के छिलके का इस्तेमाल करना है।
- जब आप छिलके को बोतल पर लगाएंगे, तो इसके बाद बोतल पर ब्रश की मदद से हल्का नमक लगा दें।
- इससे आपके बोतल पर जमी गंदगी और चिकनाहट पूरी तरह से साफ हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें- संतरे के छिलके को धूप में सुखाने से आसान हो जाएंगे घर के कई काम, जानें कैसे
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।