Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:38 AM IST

संतरे के छिलके से सफाई का ये आसान हैक कोई नहीं बताएगा आपको, पानी में उबालने से होगा इतना फायदा..आसान हो जाएंगे घर के कई काम

संतरे का छिलका दाग साफ करने के साथ-साथ चीजों को चमकाने में भी मदद करेगा। 
Updated:- 2025-05-19, 13:56 IST
orange peel water for cleaning

संतरा केवल सेहत के लिए ही नहीं बल्कि यह आपके घर में साफ सफाई के लिए भी काम आता है। अगर आप संतरे के छिलके को फेंक देते हैं, तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद ऐसा नहीं करेंगे। क्योंकि संतरे का छिलका आपके घर की सफाई में कई तरह से मदद करेगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको संतरे के छिलके का घरेलू नुस्खा बताने वाले हैं। 

गार्डनिंग में आएंगे काम

orange peel use

  • पौधों को अगर कीड़े खा रहे हैं, तो आप संतरे के छिलके की मदद से ख्याल रख सकते हैं। 
  • कीड़ों को भगाने के लिए संतरे का छिलका सबसे ज्यादा फायदेमंद है। 
  • इसके लिए सबसे पहले आपको एक बर्तन में ग्लास पानी डालकर छिलके को उबालना है। 
  • इसमें आप नींबू की कुछ बुंदे डालें और उबलने दें। 
  • जब पानी का रंग बदल जाएगा, तो पानी को ठंडा कर लें और आप इसे एक बोतल में भर दें। 
  • अब आप इस स्प्रे को पौधों पर छिड़कें। ये पानी आपके पौधे के पत्तों और फूलों पर भी जाएगा। 
  • संतरे की महक सुनकर कीड़े भाग जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें- सिर्फ खाने में ही नहीं नमक का कुछ इस तरह से करें इस्तेमाल

स्टेनलेस स्टील और नल के दाग को इस तरह चमकाएं 

orange peel uses for cleaning

  • अगर आप बर्तनों पर लगे दाग और नल के पीलेपन या पानी के दाग को हटाना चाहते हैं, तो संतरे के छिलके से साफ कर सकते हैं। 
  • इसके लिए आप संतरे के छिलके को पानी में उबालें और इसमें बर्तन धोने वाले लिक्विड को डालें। 
  • इसके बाद आप दाग को ब्रश की की मदद से चमकाएं। 
  • आप देखेंगे कि बर्तन पूरी तरह से चमक जाएगा।  (कामकाजी महिलाओं के किचन में जरूर होने चाहिए ये स्मार्ट अप्लाइंसेस)
  • साथ ही, आपके घर के पुराने नल भी बिल्कुल नए जैसे चमकने लगेंगे। 

इसे भी पढ़ें- पुराने स्टील के बर्तनों में लगी जंग से ऐसे पाएं छुटकारा, आजमाएं ये आसान तरीके

संतरे के छिलके को पानी में उबालने से क्या होगा?

orange peel uses

  • इसके लिए आपको सबसे पहले एक बर्तन में 1 ग्लास पानी लेना है। 
  • इसमें आप नमक मिलाएं और संतरे के छिलके को डाल दें। 
  • अब पानी को तब तक उबलने दें, जब तक पानी का रंग नहीं बदलता।  (कोल्ड ड्रिंक हल कर सकती है ये 10 घरेलू समस्याएं)
  • इसके बाद आप पानी को ठंडा करें और एक बोतल में भरे। 
  • इस स्प्रे का इस्तेमाल आप घर में लकड़ी के दरवाजे और शीशे की सफाई के लिए सकते हैं। 
  • इससे इनकी चमक बनी रहती है और साफ सफाई के लिए किसी तरह के लिक्विड की भी जरूरत नहीं पड़ती। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।