चाय उबल कर गिरने से बंद हो गए हैं बर्नर के छेद तो इस तरह करें उन्हें साफ

खाना पकाते वक्त या चाय बनाते वक्त गैस बर्नर पर जम गई है गंदगी, तो उसे साफ करने के लिए इन टिप्स को आजमा कर देखें। 
Updated:- 2022-05-18, 07:51 IST
image

रसोई में चाय बनाते वक्त, जरा सा भी ध्यान हट जाए तो कोई न कोई गड़बड़ी हो जाती है। आमतौर पर लोगों से दूध या चाय उबल कर बर्तन से बाहर गिर जाने की गलती हो ही जाती है। ऐसे में दूध तो बर्बाद होता ही है, साथ ही गैस, गैस बर्नर और गैस के नीचे भी गंदगी फैल जाती है। गैस और गैस के नीचे गंदगी को साफ करना फिर भी कम मुश्किल होता है, मगर गैस बर्नर के छेद अगर बंद हो जाएं तो, जब तक उन्हें डीप क्लीन न किया जाए तब तक गैस जलाने पर आंच धीमी आती है। इससे खाना भी देरी से पकता है। यदि गैस बर्नर के छेद पूरी तरह से बंद हो जाएं तो कई बार तो गैस जलती ही नहीं है। 

आपके साथ भी ऐसा कई बार होता होगा। चाय बनाते वक्त या दूध उबालने के दौरान ध्‍यान जरा भी हट जाए तो वह उबल कर गिर ही जाता है। ऐसे में यदि आप गैस बर्नर की ढंग से सफाई करेंगी तो बर्नर में आंच ठीक से आने लग जाएगी।  

चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे आप केवल बेकिंग सोडा की मदद से गैस बर्नर की गंदगी और बंद हुए छेद को साफ कर सकती हैं। बेकिंग सोडा के हैक्स आपकी इसमें बहुत मदद करेंगे। 

इसे जरूर पढ़ें- बेकिंग सोडा से मिनटों में हटाएं वॉश बेसिन पर लगे दाग  

tricks  to  unclog  gas  burner

बेकिंग सोडा और नींबू 

सामग्री 

  • 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा 
  • 1 बड़ा चम्‍मच नींबू का रस 
  • 1 बाउल पानी 

विधि 

  • एक बड़े बाउल में पानी लें और उसमें बेकिंग सोडा और नींबू का रस डालें। 
  • इस मिश्रण में अब आप गैस बर्नर डालें और रात भर के लिए उसे पड़ा रहने दें। 
  • सुबह उठ कर बर्नर साफ करने वाले ब्रश से उन्‍हें रगड़ें और साफ पानी से 2 से 3 बार धो लें। 
  • ऐसा करने पर बर्नर की सारी गंदगी बाहर निकल जाएगी। 

इसे जरूर पढ़ें- सिंक ड्रेन से जंग को हटाने के लिए अपनाएं ये टिप्स एंड हैक्स

बेकिंग सोडा और सिरका 

सामग्री 

  • 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा 
  • 1 बड़ा चम्‍मच सिरका 

विधि 

  • बेकिंग सोडा और सिरके का घोल (सिरके से ऐसे करेंगी सफाई ) तैयार करें। 
  • इस घोल को बर्नर पर लगाएं और 20-25 मिनट के लिए लगा रहने दें। 
  • अब आप बर्नर को साफ पानी से धो लें। 
  • यदि आप ऐसा करती हैं तो बर्नर के बंद छेद खुल जाएंगे। 

बेकिंग सोडा और टूथपेस्ट 

सामग्री 

  • 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा 
  • 1 छोटा चम्‍मच टूथपेस्ट 

विधि 

  • बेकिंग सोडा और टूथपेस्ट को मिक्‍स कर लें। 
  • अब इस मिश्रण को बर्नर पर लगा दें। 
  • रात भर के लिए बर्नर पर इसे लगा रहने दें। 
  • सुबह आप गर्म पानी से इसे साफ कर लें। 
  • ऐसा करने से बर्नर के बंद छेद भी खुल जाएंगे और वह नया जैसा नजर आने लगेगा। 

cleaning  tips  for  stainless  steel  gas  stove

बेकिंग सोडा और डिशवॉशर 

सामग्री 

  • 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा 
  • 1 बड़ा चम्‍मच डिशवॉशर 

विधि 

  • डिशवॉशर में बेकिंग सोडा मिक्स करें और इस घोल से बर्नर को साफ करें। 
  • फिर आप इसे साफ पानी से धो लें। ऐसा करने पर काफी हद तक बर्नर (2 मिनट में गैस बर्नर को साफ करें) के बंद छेद खुल जाएंगे। 

बेकिंग सोडा और नमक  

सामग्री 

  • 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा 
  • 1 बड़ा चम्‍मच नमक 
  • 1 बड़ा चम्‍मच नींबू का रस 

विधि 

  • एक बाउल में बेकिंग सोडा, नमक और नींबू के रस का मिश्रण तैयार करें। 
  • अब इस मिश्रण को ब्रश में लगाएं और बर्नर को आहिस्‍ता-आहिस्‍ता रगड़ें। 
  • 15 से 20 मिनट तक मिश्रण को बर्नर पर लगा रहने दें और फिर साफ पानी से उसे वॉश कर लें। 
  • ऐसा करने से बर्नर डीप क्लीन हो जाएगा। 

 

 

अगली बार अगर आपके गैस बर्नर के छेद भी बंद हो जाएं, तो उपर बताई गई टिप्‍स को आजमाएं और मिनटों में गंदे बर्नर को साफ कर लें। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

Image Credit: Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।