वॉश बेसिन का इस्तेमाल रोजाना किया जाता है। इसलिए यह जल्दी गंदा हो जाता है। साथ ही हमारी कुछ लापरवाहियों के कारण इस पर दाग लग जाते हैं। अक्सर स्टील की साबुनदानी के कारण बेसिन पर जंग का दाग लग जाता है। इसलिए अगर सही समय पर इन दागों से छुटकारा नहीं पाया जाता है तो दाग जिद्दी हो जाते हैं। साथ ही इससे बेसिन की सतह को नुकसान भी पहुंचता है। अगर आप भी वॉश बेसिन पर लगे दागों और गंदगी से परेशान हैं तो आज हम आपको इनसे छुटकारा पाने का तरीका बताएंगे। तो चलिए जानते हैं कैसे आप वॉश बेसिन पर लगे दागों को आसानी से साफ कर सकती हैं।
वॉश बेसिन को साफ करें
वॉश बेसिन पर अगर दाग लग गया है तो आप इसके लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए बस आपको दाग वाली जगह पर बेकिंग सोडा छिड़कना होगा। आप चाहें तो बेकिंग सोडा को दाग वाली जगह या फिर आप पूरे बेसिन पर डाल सकती हैं। इसके बाद ऊपर से थोड़ा सा विनेगर डालें। बेकिंग सोडा और विनेगर से झाग बन जाएगा। इसे थोड़ी देर के लिए सेट होने दें। इसके बाद किसी साफ मुलायम कपड़े से वॉश बेसिन को पोंछ लें।
वॉश बेसिन को धोएं
अब जब आपके वॉश बेसिन से दाग हट गया है तो बारी आती है इसे धोने की। वॉश बेसिन को अच्छी तरह से धो लें। इस बात का ध्यान रखें कि वॉश बेसिन पर बेकिंग सोडा का कोई अवशेष नहीं रहना चाहिए। जब आप वॉश बेसिन को धो लें, उसके बाद एक साफ कपड़े से पोंछें।
जंग के दाग हटाएं
अक्सर ऐसा होता है कि वॉश बेसिन पर किसी स्टील की साबुनदानी के पानी के कॉन्टैक्ट में आने के कारण इस पर जंग लग जाता है। लेकिन अगर लाख कोशिशों के बाद भी आप जंग के दाग को हटा नहीं पा रही हैं तो अब आपको इसे परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको दाग को हटाने का तरीका बताएंगे। इसे हटाने के लिए बेकिंग सोडा और नींबू का पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाएं। पेस्ट को 5-10 मिनट तक दाग वाली जगह पर लगा रहने दें। इसके बाद गीले कपड़े से बेसिन को साफ कर लें। आप पाएंगी कि दाग अब हट चुका है।
इसे भी पढ़ें: किचन काउंटर पर लगे हल्दी के दाग को हटाने के लिए इन आसान टिप्स को करें फॉलो
डिसइंफेक्ट करना है जरूरी
आपको केवल अपने वॉश बेसिन की सफाई नहीं करनी चाहिए। बल्कि इसे डिसइंफेक्ट करना भी बेहद जरूरी होता है। बाजार में आपको तरह-तरह के डिसइंफेक्ट स्प्रे मिल जाएंगे। इसकी मदद से वॉश बेसिन पर मौजूद सभी बैक्टीरिया मर जाएंगे। लेकिन आपको बेहद सोच समझकर ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि इससे बेसिन की सतह को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए बोतल के लेबल को पढ़ना न भूलें। इसके बाद ही आपको इसका उपयोग करना चाहिए। (बेकिंग सोडा का इन तरीकों से करें इस्तेमाल)
इसे भी पढ़ें: क्या साबुन की गंदगी से आपका वॉश बेसिन गंदा हो गया है, तो इस तरह करें सफाई
बदबू की समस्या को करें दूर
अक्सर ऐसा होता है कि वॉश बेसिन से बदबू आने लगती है। जिसके कारण पूरे बाथरूम में गंध फैल जाती है। अगर आप भी बदबू से परेशान हैं तो आपको महंगे क्लीनर के बजाय बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आपको बेकिंग सोडा, पानी और विनेगर चाहिए होगा।
वॉश बेसिन में 1 कप बेकिंग सोडा के साथ 2 कप विनेगर डालें। इनके मिश्रण से झाग या बुलबुले बनने शुरू हो जाएंगे। इसे कुछ देर तर सेट होने के छोड़ दें। अब इसमें ऊपर से गर्म पानी डालें। आप पाएंगी कि वॉश बेसिन से बदबू नहीं आ रही है। (घर पर बनाएं डिटर्जेंट)
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।