सिंक ड्रेन से जंग को हटाने के लिए अपनाएं ये टिप्स एंड हैक्स

किचन सिंक में हम सभी गंदे बर्तन रखते हैं। इसलिए कहा जाता है कि गंदे प्लेट या थाली रखने से पहले एक बार साफ कर लेना चाहिए ताकि बचा हुआ भोजन सिंक में जमा न हो। हालांकि, इस काम को कई लोग करते भी हैं। लेकिन लगातार पानी पड़ने की वजह से सिंक ड्रेन में कई बार जंग लग जाती है। ये परेशानी सिर्फ किचन सिंक के साथ ही नहीं बल्कि बाथरूम के साथ भी है। बाथरूम सिंक ड्रेन में भी जंग लग जाती है जिसकी वजह से सिंक बेहद ही गंदा नज़र आता है। ऐसे में हम आपको कुछ आसान टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके सिंक ड्रेन में लगी जंग को आसानी से आप हटा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?
बेकिंग सोडा और नींबू का रस करें उपयोग

सिंक ड्रेन पर से जंग (Tips To Remove Rust From Sink Drain) को हटाने के लिए आप बेकिंग सोडा और नींबू का रस इस्तेमाल कर सकते हैं। बेकिंग सोडा जंग को नरम करता है और नींबू का रस उसे हटाने में मदद करता है। इसके लिए सबसे पहले जंग वाली जगह पर अच्छे से बेकिंग सोडा का छिड़काव करके कुछ देर छोड़ दें। कुछ देर बाद नींबू का रस भी डालकर पुराने ब्रश की मदद से रगड़कर साफ कर लें। आप देखेंगे कि ड्रेन सिंक पर जंग नहीं है।
इसे भी पढ़ें: गार्डन टूल्स से जंग हटाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीका
सिरके का करें इस्तेमाल

किचन सिंक या बाथरूम सिंक ड्रेन से जंग को हटाने के लिए आप सफेद सिरके का भी उपयोग कर सकते हैं। जी हां, सफेद सिरका जंग को हटाने के लिए एक प्रभावी चीज माना जाता है। जंग हटाने के साथ-साथ आप इसके इस्तेमाल से सफाई भी कर सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच सिरका, एक कप गुनगुना पानी और 2 चम्मच बेकिंग सोडा या नींबू के रस को एक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
उपयोग करने के तरीका

- मिश्रण का इस्तेमाल करने से पहले सिंक को अच्छे से साफ कर लें।
- साफ करने के बाद कुछ देर ऐसे ही छोड़ दीजिए।
- इसके बाद तैयार मिश्रण को जंग वाली जगह पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें।
- कुछ देर बाद सैंडपेपर की मदद से रगड़कर साफ कर लें।
- नोट- आप चाहें तो मिश्रण को रात में ही जंग वाली जगह पर लगाकर अगले दिन सफाई कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: इन 10 टिप्स एंड हैक्स की मदद से लोहे की खिड़की या अन्य चीजों पर लगी जंग को हटाएं
चूना और नमक का करें इस्तेमाल
जी हां, पान में खाने वाले चूना के बारे ही जिक्र कर रहा हूं। चूना जंग के क्रिस्टल को सक्रिय करता है और नमक उसे नरम। इस वजह से स्टेनलेस स्टील किचन सिंक (Stainless Steel Sink) या बाथरूम सिंक से जंग आसानी से निकल जाती है। ऐसे में अगर आप सिंक ड्रेन से जंग को हटाना चाहते हैं तो इन दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- इसके लिए सबसे पहले जंग वाली जगह एक चम्मच नमक को अच्छे से डाल दें।
- कुछ देर बाद जंग वाली जगह पर चूना का लेप लगाकर लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 10 मिनट बाद सैंडपेपर या पुराने ब्रश से रगड़कर साफ कर लें।
- साफ करने के बाद आप देखेंगे कि जंग नहीं है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@brendid,mrhandyman)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।